सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकारिणी की नई टीम के गठन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है. जिसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात में चुनाव की रणनीतियों को बनाने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है. जिसमें पार्टी अध्यक्ष खरगे अपनी नई टीम में शामिल किए जाने वाले कुछ नामों को सोनिया गांधी के सामने विचार करने के लिए रख सकते हैं. वहीं 29 जून को खरगे राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं.
पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी से मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात के बाद नई वर्किंग कमेटी में शामिल होने वाले चेहरों का ऐलान किया जा सकता है. जिसमें नए नेताओं को जगह देने की तैयारी चल रही है. वहीं कुछ नामों को कमेटी से हटाने पर भी विचार किया जा रहा है. सोनिया गऔर राहुल गांधी के साथ मीटिंग के बाद खरगे नई टीम का ऐलान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- PM Modi In Bhopal: देश का भला करने का रास्ता तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है- प्रधानमंत्री
वहीं वर्किंग कमेटी में सदस्यों की संख्या को लेकर भी चर्चा की जा रही है. माना जा रहा है कि नई कमेटी में 24 की जगह 35 सदस्यों को शामिल किया जाएगा. खरगे की नई टीम में सभी सदस्यों को केंद्रीय और राज्य स्तर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. पार्टी अभी फिलहाल राज्यों के विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही है. उसी के तहत आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है. जिन राज्यों में कांग्रेस अभी सत्ता में है, वहां पर ज्यादा ध्यान केंद्रित है. विधानसभा चुनावों के बाद 2024 के आम चुनाव के लिए पार्टी कमर कसेगी. पार्टी इस बार युवाओं को भी नई टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है. इसके अलावा जातीय समीकरण को भी इस नई वर्किंग कमेटी के गठन से साधने की तैयारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…