देश

PM Modi In Bhopal: देश का भला करने का रास्ता तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 जून) भोपाल में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने इसके बाद मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि कार्यकर्ता के दिल में और ज्यादा काम करने की भूख होना, ये बहुत बड़ी ताकत है. भारत विकसित तभी होगा जब गांव विकसित होगा. इसके लिए छोटे छोटे प्रयास भी बहुत बड़ा असर दिखा सकते हैं. जैसे- हमारा गांव कैसे हरा-भरा हो, सोलर को कैसे बढ़ाएं, सोलर एनर्जी की कैसे आदत डालें. बैंकों से मदद कैसे दिलवाएं, भाजपा कार्यकर्ता ये सोचें कि मेरे बूथ में कोई बच्चा ड्रॉप आउट नहीं होगा. बेटा हो या बेटी, सभी शत-प्रतिशत शिक्षित होंगे. ये सेवा भी होगी और भाजपा का भी काम हो जाएगा.

हमको गरीब को मुसीबतों से मुक्त करना है

पीएम ने कहा, जिसको घर मिल गया है तो देखिए कि क्या उसको मुद्रा योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं, क्या उसके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं. ये सब भाजपा का बूथ कार्यकर्ता अगर दायित्व समझ कर करता है तो सरकार की योजनाओं का सही लाभ, सही लोगों को, सही समय पर मिल सकता है. हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमको गरीब को मुसीबतों से मुक्त करना है.

हमारा लक्ष्य किसी लाभार्थी को एक योजना का लाभ देना नहीं है, हमारा लक्ष्य saturation का है. शत-प्रतिशत कवरेज का है. हर सुविधा का लाभ, जिस भी सुविधा का उसको अधिकार है, उस सुविधा का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है.

जब देश का भला होगा तो सबका भला होगा

पीएम ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक तरफ इस तरह के लोग हैं जो तुष्टिकरण कर अपने स्वार्थ के लिए छोटे-छोटे कुनबे दूसरों के खिलाफ खड़े कर देते हैं और दूसरी तरफ हम भाजपा के लोग हैं, हमारे संस्कार अलग हैं, हमारे संकल्प बड़े हैं और हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश की है. हम मानते हैं कि जब देश का भला होगा तो सबका भला होगा. भाजपा ने यह तय किया है कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना है. देश का भला करने का रास्ता तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है.

तुष्टिकरण देश में तबाही लाता है, समाज में दीवार खड़ी करता है- पीएम

गरीब को गरीब बनाये रखने, वंचित को वंचित बनाए रखने से ही उनकी राजनीति चलती है. तुष्टिकरण का ये रास्ता कुछ दिनों के लिए तो फायदा दे सकता है, लेकिन ये देश के लिए महाविनाशक होता है, ये देश के विकास को रोक देता है, देश में भेदभाव बढ़ाता है, देश में तबाही लाता है, समाज में दीवार खड़ी करता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका के उद्योगपति जेम्स क्राउन की सड़क हादसे में मौत, पीएम मोदी के साथ स्टेट डिनर में हुए थे शामिल, बराक ओबामा ने कही ये बात…

कुछ लोग सिर्फ अपने ही दल के लिए जीते हैं, दल का ही भला करना चाहते हैं और वो ये सब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का, कमीशन का, कट मनी का हिस्सा मिलता है. उन्होंने जो रास्ता चुना है उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और ये रास्ता है तुष्टिकरण का.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

32 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

43 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago