देश

Viral Video: स्कूटी पर 7 बच्चों को लेकर ट्यूशन छोड़ने निकला शख्स, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दर्ज की FIR, शख्स गिरफ्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है. इसी तरह वायरल होने वाला एक और वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है जो मुंबई का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा सकता है कि एक शख्स एक्टिवा पर सात बच्चों को बैठाकर ले जा रहा है. इसका वीडियो बनाकर किसी ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को टैग कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है.

7 बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था शख्स

जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा पर शख्स अपने चार बच्चों और पड़ोसियों के तीन बच्चों को लेकर जा रहा था. इस शख्स का नाम मुनव्वर शाह बताया जा रहा है, जिसकी नारियल की दुकान है. वह बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था. वायरल हो रहा वीडियो 4-5 दिन पहले का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन

वहीं पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो तारदेव थाना क्षेत्र में बनाया गया था, इसके बाद किसी ने मुंबई पुलिस को ट्विटर पर टैग किया, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई की. रोड पर इस तरह जान जोखिम में डालकर ज्यादा लोगों को बैठाकर चलने या फिर स्टंट करने के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे माही, एयरहोस्टेस ने किया कुछ ऐसा देखते रह गए MS Dhoni

कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो स्कार्पियो सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ था. स्टंट करते इन युवकों का वीडियो देखने के बाद दूसरे राहगीर एक बार सहम गए थे. पहला वीडियो एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा था.

पहले वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वाहन चालक का 37000 का चालान काटा था. 14 सेकेंड के वीडियो में काले रंग की स्कार्पियो का अगला गेट खोलकर युवक खतरनाक स्टंट कर रहा था. वो तेज रफ्तार में कार चलाते हुए स्टंट कर रहा था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने काले रंग की स्कार्पियो का नंबर के आधार पर 37 हजार रुपए का चालान काट दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

12 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

17 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

26 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

32 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

45 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

49 minutes ago