नवीनतम

Maharashtra: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या, दफ्तर के बाहर हमलावरों ने मारीं 3 गोलियां

Maharashtra News: मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई है. शनिवार रात बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं. बताया जाता है कि तब वे बेटे के दफ्तर के बाहर थे.

हमला होने के बाद उन्हें तत्काल मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया. हालां​कि, उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टर्स के मुताबिक, गोलियां सिद्दीकी के पेट में लगी थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी रात 9.15 मिनट के बीच दफ्तर से निकले थे. जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त वे दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे, तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले. तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था. उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर 3 राउंड फायरिंग की.

बाबा सिद्दीकी को 2013 में आतंकवादी दाउद ने भी धमकी दी थी.

अभी सिद्दीकी पर हमला करने वालों की पहचान उजागर नहीं हुई है. हालांकि, 2 संदिग्धों को पकड़े जाने की खबर है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.


बाबा सिद्दीकी का प्रोफाइल

  • बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम जियाउद्दीन सिद्दीकी था.
  • सिद्दीकी एनसीपी में अजित गुट के नेता थे. इसी साल 8 फरवरी को सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ी थी.
  • 10 फरवरी 2024 को सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी CM अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में NCP जॉइन की थी.
  • वे मूलत: बिहार के रहने वाले थे, उनका जन्म पटना में हुआ था. हालांकि, वे मुंबई में रहते थे.
  • वे समाजसेवा से जुड़े कामों में सक्रिय रहते थे. कोरोना लॉकडाउन के दौरान काफी लोगों की मदद की थी.
  • वे ईद पर हर साल इफ्तार पार्टी देते थे. उन्हें शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए भी जाना जाता था.
  • सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के सेलिब्रिटी उनकी पार्टियों में जाते थे.

शाहरुख और सलमान के साथ बाबा सिद्दीकी.

सलमान-शाहरुख में कराई थी सुलह

एक समय में जब सलमान खान और शाहरुख खान के बीच झगड़े की वजह से बातचीत बंद हो गई थी, कई सालों बाद उन्‍हें वापस मिलाने वाले बाबा सिद्दीकी ही थे. बाबा सिद्दीकी ने अपनी इफ्तार पार्टी में दोनों के बीच सुलह कराई थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago