देश

गलवान में शहीद हुए सैनिकों को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी श्रद्धांजलि : बोले- चीन को क्लीन चिट राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़, मोदीजी की लाल आंख धुंधला गई

चीनी सैनिकों के साथ साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की झड़प के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस ने झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति बरकरार नहीं रखने का आरोप लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर एक के बाद एक कई सवाल दागे. कांग्रेस ने पीएम मोदी के चीन को क्लीन चिट देने को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा झटका भी करार दिया.

गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, तीन साल पहले गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान पाने वाले 20 जवानों को हम दिल से श्रद्धांजलि देते हैं. एलएसी पर यथास्थिति बनाए रखने में मोदी सरकार नाकाम रही है. हमने 65 में से 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट्स (पीपी) से कब्जा खो दिया है.

“मोदी सरकार देश की जनता को अंधेरे में रखना चाहती है”

केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया, हमने कई मौकों पर संसद में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, मगर मोदी सरकार देश की जनता को अंधेरे में रखना चाहती है. गलवान पर चीन को मोदीजी की क्लीन चिट से उसने अपने नापाक मंसूबों को हासिल किया है. यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत, लंदन में भारतीय दूतावास पर हमले का था मुख्य आरोपी

मोदी सरकार की लाल आंख धुंधला गई है- खड़गे

मोदी सरकार की लाल आंख धुंधला गई है और उस पर चीनी चश्मा लगा हुआ है. एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हमारा काम चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ देश को एकजुट करना और मोदी सरकार को सच का आईना दिखाना है.

2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई थी झड़प

बता दें कि 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर चीनी मुद्दे को लेकर संसद में चर्चा नहीं कराने का आरोप लगाती रही है. यहां तक कि कई मौकों पर पीएम मोदी द्वारा चीन को क्लीन चिट देने पर भी नाराजगी जताती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago