जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
By Shubhra Rai
Ravichandran Ashwin
Ravi Ashwin Record: टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम कई धाकड़ रिकॉर्ड है. अपनी फिरकी और कैरम बॉल से उन्होंने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को खूब नचाया है. मौजूदा समय में नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज के नाम यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड है, लेकिन इन सबके बावजूद डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. टीम इंडिया के इस फैसले पर अब भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच अश्विन के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. दरअसल, अश्विन सबसे ज्यादा दिनों तक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बने रहने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. इतना ही नहीं आंकड़े बताते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट में वाकई हमेशा एक बेहतरीन विकल्प रहे हैं.
अब अश्विन ने ICC टेस्ट रैंकिंग में बना डाला धाकड़ रिकॉर्ड
ICC टेस्ट रैंकिंग में रवि अश्विन किसी भी अन्य भारतीय गेंदबाज की तुलना में सबसे अधिक दिनों तक शीर्ष स्थान पर रहे हैं. उनके टेस्ट करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 92 मैच खेले हैं. रवि अश्विन ने इन 92 टेस्ट मैचों में 474 विकेट लिए हैं. इस दौरान भारतीय ऑफ स्पिनर का औसत 33.5 रहा है. जबकि स्ट्राइक रेट 51.84 का रहा है. इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट मैचों में 32 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. साथ ही इस गेंदबाज ने 24 पारियों में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है.
ये भी पढ़ें: अंबाती रायडू का सनसनीखेज खुलासा, BCCI पर लगाया ये गंभीर आरोप, ये खबर भारतीय क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला सकता है…
शानदार रहा है अश्विन का करियर
अश्विन ने वनडे और टी20 मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि,अश्विन ने भारत के लिए सिर्फ 113 वनडे मैच खेले हैं. इन 113 मैचों में ऑफ स्पिनर ने 151 विकेट लिए हैं. वनडे फॉर्मेट में रवि अश्विन की इकॉनमी 4.94 की है. जबकि औसत 33.5 रहा है. वहीं इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 65 टी20 मैचों में 72 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है.
डब्ल्यूटीसी फाइनल में अश्विन को नहीं मिली एंट्री
भारतीय क्रिकेट फैंस टीम मैनेजमेंट के अश्विन को बाहर बिठाने के फैसले से काफी नाराज हैं. खास तौर पर जब टीम इंडिया को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. कोच और कप्तान ने अश्विन की जगह जडेजा को बतौर स्पिन गेंदबाज टीम में शामिल किया. क्योंकि चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी थी.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…