देश

Maharashtra: विधायक देवेंद्र भुयार का विवादित बयान, बोले-सबसे सुंदर लड़कियां हमारे जैसे लोगों से…

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के विधायक देवेंद्र भूयार ने हाल ही में एक सभा के दौरान एक विवादित टिप्पणी की है, जिसके चलते बवाल मच गया है. भूयार ने कहा कि किसान के बेटे को एक साधारण दुल्हन से संतोष करना पड़ता है, क्योंकि सुंदर लड़कियां ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जिनके पास स्थिर नौकरी होती है. उन्होंने यह भी कहा, अगर कोई लड़की सुंदर है, तो वह आप और मेरे जैसे व्यक्तियों को पसंद नहीं करेगी.

विधायक ने की विवादित टिप्पणी

भूयार ने कहा कि जो सबसे ज्यादा सुंदर लड़कियां होती हैं वह शादी के लिए किसी नौकरी करने वाले लड़के को ढूंढती हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो लड़कियां दूसरे नंबर पर हैं, यानी जो थोड़ी कम सुंदर हैं, वे किराने की दुकान या पान की दुकान चलाने वाले लोगों को पसंद करती हैं. वहीं तीसरे नंबर की लड़की किसान के बेटे से शादी करना पसंद करती है.

यह भी पढ़ें- Iran के मिसाइल हमले के बाद Israel ने ये आरोप लगाकर UN Chief के देश में प्रवेश करने पर लगाया बैन

इस बयान के बाद पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने भूयार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के बारे में ऐसी भाषा का उपयोग करना कतई बर्दाश्त नहीं है. उनके बयानों ने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी को उजागर किया है. इस प्रकार की सोच और बयान न केवल गलत हैं, बल्कि यह समाज में समानता और समान अवसर की दिशा में भी एक बाधा हैं. भूयार के बयान ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि समाज में महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखने की प्रवृत्ति को कैसे समाप्त किया जाए.

देवेंद्र भुयार, वरुड-मोर्शी के निर्दलीय विधायक हैं. भुयार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का समर्थक भी माना जाता है. वो मंगलवार को जिले की वरुड तहसील में एक सभा में बोलते हुए किसानों की समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

6 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

25 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

51 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

2 hours ago