देश

कैंसर की नकली दवाई बनाने और बेचने के आरोपी को जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार, अदालत ने दिया ये तर्क

कैंसर की नकली दवाइयों को बनाने और उसकी आपूर्ति बाजार में करने के आरोपी को जमानत देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि वह इस गिरोह का सरगना है और उसके साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने की संभावना बहुत अधिक है. अदालत ने कहा कि आरोपी विफिल जैन की नकली इंजेक्शन की प्रभावशीलता कम थी. उसकी गुणवत्ता भी घटिया थी. ऐसे में संभावना है कि जिन रोगियों को उसके इंजेक्शन दिए गए, उनका कैंसर बढ़ सकता है या दोबारा हो सकता है. यह मरीज के मौत का कारण भी बन सकता है.

अदालत ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि अन्य सह-आरोपियों को इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि वे केवल मोहरे थे. जबकि याचिकाकर्ता आरोपी पूरे गिरोह का सरगना है. उसे फार्मेसी क्षेत्र का अनुभव है. वह अपने कृत्य से अच्छी तरह वाकिफ था. इसके बावजूद वह जानबूझकर जीवन को खतरे में डालने वाली गतिविधि में लिप्त था. अगर उसे जमानत पर रिहा कर दिया जाए तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है.

याचिकाकर्ता ने अन्य आरोपियों को मिली जमानत के आधार पर खुद को भी जमानत पर रिहा करने की मांग की थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार मार्च में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि विफिल जैन कैंसर के नकली इंजेक्शन तैयार करने के लिए अपने सहयोगी परवेज मलिक से खाली शीशियां व अन्य कच्चा माल खरीद रहा है.

यह भी पढ़ें- क्या है बुलडोजर का इतिहास? पढ़ें, निर्माण से लेकर तोड़फोड़ की मशीन बनने तक की यात्रा

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पूरे गठजोड़ का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थी. चूंकि सूचना नकली दवाओं के बनाने वाले एक गिरोह के बारे में थी, इसलिए दिल्ली सरकार के औषधि विभाग को भी सूचित किया गया और उन्हें टीम में शामिल होने के लिए कहा गया. इसके बाद जैन और एक अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर यहां मोती नगर स्थित एक फ्लैट से खाली शीशियों में कुछ तरल पदार्थ भरते समय पकड़ा गया था. फिर प्राथमिकी दर्ज कर उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

12 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

20 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

25 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago