आस्था

शारदीय नवरात्रि आज से आरंभ, घटस्थापना के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024 Kab Se Hai: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के लिए उत्तम माना गया है. हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक मां दुर्गा के भक्त उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को घटस्थपना की जाती है. वहीं, नवमी को हवन और कन्या पूजन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन होता है. नवरात्रि के नौ दिनों में क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है. साल 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक है और घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और व्रत के दौरान क्या नहीं करना चाहिए, जानिए.

शारदीय नवरात्रि 2024 डेट | Shardiya Navratri Date 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ गुरुवार, 3 अक्टूबर यानी आज से शरू हो रहाहै. जबकि, नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर को होगा. इस बीच महाअष्टमी और महा नवमी एक ही दिन 11 अक्टूबर को पड़ेगी. आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 2 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट पर होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 3 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होगी.

शारदीय नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त | Navratri 2024 Ghatasthapana

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना प्रतिपदा तिथि पर है. घटस्थापना, गुरुवार 3 अक्टूबर को की जाएगी. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके अलावा घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये फूल, नवरात्रि में 9 दिन चढ़ाएंगे तो संवर जाएगी तकदीर

शारदीय नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान

शारदीय नवरात्रि के दौरान व्रती को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. नवरात्रि-व्रत रखने वालों को इस दौरान दिन में नहीं सोना चाहिए. नवरात्रि व्रत का संकल्प लेने के बाद नाखून और बाल नहीं कटावाने चाहिए. इसके अलावा शारदीय नवरात्रि की पूरी अवधि में मांस-मदिरा इत्यादि का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 9 दिन रखते हैं व्रत, तो इन नियमों का जरूर करें पालन; मां दुर्गा हर वक्त बरसाएंगी कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

14 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

24 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

45 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

54 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

59 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago