देश

सनातन धर्म की बेटियों पर जो आंख उठाएगा उसका काट देंगे हाथ- केंद्रीय अंत्री अश्विनी चौबे का विवादित बयान

प्रशांत राय

Buxar: एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सनातन धर्म की बेटियों पर जो आंख उठाएगा उसका हाथ काट देंगे. वहीं बिहार की सत्ता में भागीदार राष्ट्रिय जनता दल को लेकर उनका कहना था कि राजद के लोग दिवालियापन के शिकार हैं. किसी की भी बेटी देश की बेटी है. अगर राजद के लोगों को लगता है कि वह अपने बेटियों को दूसरे को सौंप सकते है तो वे सौंप सकते है. अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये सारी बातें कही.

बेटियो की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले का काट देंगे हाथ

उनका कहना था कि सनातन धर्मावलंबी किसी भी धर्म का अनादर नहीं करता है. वह सभी धर्मों का आदर करता है. हमने सर्वधर्म सद्भाव के आधार पर, सर्वे भवन्तु सुखिनः के आधार पर सभी धर्मों का सम्मान किया है. कोई अगर हमारे धर्म पर धर्मांतरण का दबाव डालता है, कोई हमारे बेटियो की इज्जत से खिलवाड़ करेगा तो उसके हाथ काट देंगे.

जीतन राम मांझी के बयान पर कहा उनके तो नाम में भी राम 

वहीं जब पत्रकारों ने जीतन राम मांझी के बयान पर उनकी राय जाननी चाही तो अश्विनी कुमार चौबे ने सवाल पूछने के लहजे में जवाब देते हुए कहा कि, “उनका नाम क्या है? मालूम है न, माता-पिता ने बड़ा पुण्य किया होगा, उनका नाम क्या रखा है? मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर उनके भी नाम में राम जुड़ा हुआ है. अब वे रावण को पूजे तो हमे क्या आपत्ति है.”

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पकड़ा गया, कई साथी भी हिरासत में, पूरे राज्य में इंटरनेट बंद, पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

क्या कहा था जीतन राम मांझी ने

जीतन राम मांझी ने अपने हालिया बयान में कहा है कि रावण का चरित्र श्रीराम से बड़ा है. यहां तक कि उन्होंने रावण को भगवान श्रीराम से अधिक महान कह डाला. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने श्रीराम को भगवान मानने से इंकार कर दिया और उन्हें महज एक काल्पनिक पात्र बताया. इसके अलावा उन्होंने रावण को भी रामायण का एक काल्पनिक पात्र बता डाला. रामायण को कल्पना के आधार पर लिखी गई किताब बताते हुए मांझी ने कहा कि रावण के साथ न्याय नहीं किया गया. इसे लेकर उनका कहना था कि रावण को रामायण में नीचा दिखाया गया है, जबकि श्रीराम को उसके ऊपर रखा गया.

Rohit Rai

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago