देश

बालासोर ट्रेन हादसा : मुआवजे के लालच में शवों को लेकर जा रहे फर्जी लोग, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद रेलवे ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया था, लेकिन अब इस मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मुआवजा पाने की लालच में अब लोग फर्जी परिजन बनकर शवों को लेकर जा रहे हैं. जिसको लेकर बीएमसी कमिश्नर विजय अमृता कुलंगे ने कहा है कि असली परिवारों की पहचान के लिए अब डीनए परीक्षण कराया जाएगा. डीएनए परीक्षण के लिए 33 सैंपल लैब भेजे गए हैं. ओडिशा में डीएनए परीक्षण की सुविधा ना होने से सैंपल को दिल्ली एम्स भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर परिजनों को शवों को सौंपा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जयनगर निवासी परवेज सहरद लास्का ने खुद को अबूबाका लास्का का बेटा होने का दावा किया है. उनके अनुसार ट्रेन हादसे में पिता की मौत होने की सूचना मिलने पर बाहानगा शव लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले ही शव को और कोई लेकर चला गया. जिसके बाद डीएनए जांच के लिए परवेज का ब्लड लेकर एम्स भेजा गया है. डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद उनके पिता के शव की पहचान की जाएगी.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिकी एनएसए आएंगे भारत, प्रधानमंत्री और अजित डोभाल से करेंगे मुलाकात

इसके अलावा दूसरा मामला मालदा के रहने वाले नितम राय और चंदन राय की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी. जब उनके परिजन फोनी मडंल शव लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें पहचान के लिए शव की फोटो दी गई, लेकिन शव किसी दूसरे का था. अब वो अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो ओडिशा सरकार और ना ही पश्चिम बंगाल सरकार मदद कर रही है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के परगना निवासी अब्दुल वहाब शेख पांच दिनों से अपने भाई गियाउद्दीन शेख की तलाश कर रहे हैं, लेकिन भाई का शव अभी तक नहीं मिला है, अब उन्होंने पहचान के लिए ब्लड सैंपल दिया है. इसके अलावा तमाम ऐसे परिजन हैं जो शवों की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल रहा है. ऐसे में परिजन आरोप लगा रहे हैं कि, मुआवजे की लालच में शवों को और कोई लेकर चला गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago