दुनिया

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिकी एनएसए आएंगे भारत, प्रधानमंत्री और अजित डोभाल से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. जहां पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन पीएम मोदी की मेजबानी करेंगी. पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान भारत दौरे पर आएंगे. सुलिवान 13 जून को दिल्ली पहुंचेंगे. जहां वो एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी. पीएम मोदी के दौरे से पहले होने वाली इस मुलाकात को काफी अहम भी माना जा रहा है.

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर अमेरिका के एजेंडे को आगे बढ़ाया है. उनका भारत को लेकर रुख हमेशा से ही नरम रहा है. अपनी इस यात्रा के दौरान एनएसए अजित डोभाल के अलावा सुलिवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. अमेरिकी एनएसए से मुलाकात के दौरान सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच काफी अहम बातचीत हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 9 Years Of Modi Government: “मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रही है कांग्रेस”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

गौरतलब है कि पीएम मोदी 20 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. जहां 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. जिनमें रूस-यूक्रेन युद्ध टेक्नोलॉजी शेयर करने को लेकर भी बातचीत होगी. गौरतलब है कि इससे पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राजनीतिक संचार कोआर्डिनेटर जॉन किर्बी ने भारत के प्रधानमंत्री इसी महीने अमेरिका दौरे पर आ रहे हैं. उनकी मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन करेंगी. साथ ही पीएम मोदी के लिए राजकीय डिनर का भी आयोजन किया जाएगा.

जब जॉन किर्बी से पीएम मोदी के लिए आयोजित किए जाने वाले राजकीय डिनर के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो, उन्होंने कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का एक मजबूत भागीदार है. दोनों के देशों के बीच गहरे रिश्ते हैं. इसके साथ ही अमेरिका और भारत के बीच सबसे ज्यादा आर्थिक व्यापार होता है. उन्होंने ये भी कहा कि आपने देखा कि शांगरी-ला सचिव (रक्षा, लॉयड) ऑस्टिन ने अब कुछ अतिरिक्त रक्षा सहयोग की घोषणा की है जिसे हम भारत के साथ आगे बढ़ाने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago