सांकेतिक तस्वीर
Corona New Variant JN.1: कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है. इसकी पिछली लहर की दहशत लोगों के दिलों दिमाग में जहां अभी तक है वहीं इसने एक बार फिर दस्तक दे दी है. इसके नए सब वेरियंट JN.1 की चपेट में देश के अब तक 21 लोग आ चुके हैं. वहीं धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़ते ही जा रहे हैं. केरल से लेकर चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर तक के राज्यों ने अब कोरोना वायरस के संभावित खतरे को भांपते हुए इससे लड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है. जम्मू के अस्पताल में नए वेरिएंट के खिलाफ लड़ने की तैयारी की जा रही हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा COVID-19 वेरिएंट (JN.1) के लिए नया अलर्ट जारी किया गया है.
गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद हुए संक्रमित
कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से फैलता नजर आ रहा है. गोवा, केरल, महाराष्ट्र में जहां कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का संक्रमण फैल रहा है, वहीं यूपी के गाजियाबाद जिले में कल बुधवार (20 दिसंबर) को कोरोना का एक मामला सामने आया है. गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
चंडीगढ़ में कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी
चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है. वहीं लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने को भी कहा है. इसके अलावा अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. कोरोना के प्रमुख लक्षणों में बुखार जुकाम और सांस संबंधित परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाने की भी अनिवार्यता कर दी गई है. कोरोना पॉजिटिव होने पर तत्काल प्रभाव से 7 दिन के लिए स्वयं को आइसोलेट होना भी जरूरी कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: नंद कुमार साय ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटर्स को कैसे साधेगी Congress?
कोरोना से दो की मौत
कोरोना संक्रमण के अभी तक सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक से आए हैं. यहां पर कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए है. वहीं कोरोना के कारण नए मामलों में दो और लोगों की मौत हो गई. इनमें से बेंगलुरु में एक 44 साल के एक मरीज की मौत हुई. वहीं दूसरे मरने वाले की उम्र 76 साल बताई जा रही है.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…