देश

Coronavirus JN.1 Sub Variant: देश के तीन राज्यों में पांव पसार चुका कोरोना का खतरनाक सब वेरिएंट, बढ़ते केसों ने बढ़ाई धड़कनें

Coronavirus JN.1 Sub Variant: कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को पिछले तीन सालों में काफी नुकसान पहुंचाया है. अब हैरानी की बात यह है कि अभी भी कोरोना आम आदमी के जीवन से गया नहीं है, बल्कि इसका नया वेरिएंट भारत में में नई मुसीबत बन कर आया है. जी हां हम बात कर रहे हैं कोरोना के नए सब वेरिएंट जेएन वन सब वेरिएंट की. इसके केस लगातार देश के कुछ राज्यों में बढ़ने लगे हैं, जिसके चलते पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की, और फिर कर्नाटक समेत कई राज्यों ने लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह की है. इस बीच डराने वाली बात यह है कि गोवा से लेकर महाराष्ट्र और केरल में सब वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं. गोवा, केरल और महाराष्ट्र में नए कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं, जबकि गोवा में अब तक इस सब वैरिएंट के अकेले 19 मामले सामने आ चुके हैं. केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता चला है, जिसके चलते इसके विस्तार का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है.

यह भी पढ़ें-‘इस सदी के सबसे गैर-गंभीर नेता राहुल गांधी हैं जिनको पता नहीं होता कि वो क्या बोलते हैं..’, मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता पर वार

गौरतलब है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही सब वैरिएंट JN.1 पिछले कुछ हफ्तों में सबसे तेजी से फैलने वाले वायरस में से एक बन गया है. देश भर में कोविड के बढ़ रहे मामलों के बीच, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बुधवार को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक नए वैरिएंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं. हालाँकि, वीके पॉल ने राज्यों को कोविड की तैयारी बढ़ाने, परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

यह भी पढ़ें-Delhi Crime: 400 रुपये और मोबाइल के लिए युवक की निर्मम हत्या, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा रिक्शा चालक आरोपी

बता दें कि भारत में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 614 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 21 मई के बाद से सबसे ज्यादा हैं. बुधवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के एक्टिव केस बढ़कर 2,311 हो गए हैं. 24 घंटे के दौरान केरल में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 33 हजार 321 हो गई है. अब तक भारत में कोरोना के 4.50 करोड़ केस सामने आ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago