देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी हलचल, एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं सीएम योगी और जयंत चौधरी

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, यूपी सरकार के खिलाफ लगातार बोलने वाले किसान नेता व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा कर सकते हैं. इस खबर को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. दरअसल यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) में किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सबसे ऊंची 51 फीट की प्रतिमा लगाई जा रही है. इस सम्बंध में होने जा रहे कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तो वहीं इस कार्यक्रम में जयंत चौधरी को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है.

बता दें कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जन्म शताब्दी है. इस मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण होगा. यह कार्यक्रम अखिल उत्तर प्रदेश जाट सभा द्वारा आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में जाट समाज के सभी लोगों को आमंत्रित भी किया गया है. माना जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब एक लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे. अगर कार्यक्रम के आयोजकों की मानें तो इस मौके के लिए सभी जाट और किसान नेताओं को कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि चौधरी चरण सिंह की विरासत पर अपना हक जताने वाले रालोद और लोकदल को मुख्यमंत्री योगी द्वारा इस प्रतिमा के अनावरण करना व कार्यक्रम में हिस्सा लेने से बड़ा झटका लग सकता है. हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण रालोद नेता जयंत चौधरी को भी भेजा गया है. कहा जा रहा है कि अगर वह इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो यह पहला मौका होगा जब सीएम योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी एक साथ मंच पर मौजूद होंगे. उधर कार्यक्रम से पहले मुरादाबाद के डीएम तैयारी को लेकर लगातार दौरा कर रहे हैं औऱ जनसभा व हेलीपैड की जगह का भी निरीक्षण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बसाया जा रहा है टिन का शहर, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं, राम मंदिर के उद्घाटन पर होने जा रहा है ये खास काम

सीएम योगी ने साबित की ये बात

बता दें कि पश्चिम यूपी की सियासत में चौधरी चरण सिंह का बड़ा महत्व है. यहां की राजनीति उनके इर्द-गिर्द घूमती रही है. ऐसे में जाट समाज का बड़ा नेता कौन होगा इसको लेकर हमेशा से राजनीतिक दलों में उठा-पटक देखी गई है, लेकिन चौधरी चरण सिंह सबके नेता है इस बात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साबित करने का प्रयास किया है और यही कारण है कि वह चौधरी चरण सिंह की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं. तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम को लेकर राजनीति में कई मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इसके ज़रिए भाजपा जाट वोटबैंक को प्रभावित करना चाहती है और पश्चिम यूपी में अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है.

100 बेड का बन रहा है वृद्धा आश्रम

वहीं जाट महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी बताते हैं कि, इस प्रतिमा का निर्माण चौधरी चरण सिंह स्मारक व शिक्षण संस्थान ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है. 100 बेड का वृद्धा आश्रम भी बन रहा है. इसके लिए 7 बीघा जमीन पर एक साल से काम चल रहा है. इसमें एक प्रतिमा और पांच मंजिल जाट भवन और एक ऑडिटोरियम भी बनवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि, पश्चिमी यूपी में 5827 गांव जाट बाहुल्य हैं, इसलिए यहां से जाट समाज के गरीब बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

14 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

43 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago