देश

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी सशक्त भारत की तस्वीर, झांकियों में दिखी महिला शक्ति और प्रभु श्रीराम की भक्ति

Republic Day 2024: आज गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली झांकी और परेड में दुनिया सशक्त भारत की नई तस्वीर देख रही है. 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुए. पहली बार, सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है. भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान महिला पायलट ने भी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल रहीं.

‘कर्तव्य पथ’ पर आज होने वाले परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए हुई. परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों द्वारा बजाए जाने वाले शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ हुई. औपचारिक कार्यक्रम में देश की रक्षा सेनाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जिसमें मशीनीकृत स्तंभों, अत्याधुनिक उपकरणों, टुकड़ियों के मार्च और देश की विविध संस्कृति और विविधता में एकता के प्रदर्शन से युक्त शक्तिशाली घुड़सवारों का रोमांचक प्रदर्शन होगा.

पहली बार, सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है. आज के कार्यक्रम में देश की रक्षा सेनाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जिसमें मशीनीकृत स्तंभों, अत्याधुनिक उपकरणों, टुकड़ियों के मार्च और देश की विविध संस्कृति और विविधता में एकता के प्रदर्शन से युक्त शक्तिशाली घुड़सवारों का रोमांचक प्रदर्शन होगा. गणतंत्र दिवस पर सभी खबरों के लिए बने रहिए भारत एक्सप्रेस के साथ…

Rohit Rai

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

32 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago