गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों में इस साल आकर्षण का केंद्र रामलला ही होंगे. उत्तर प्रदेश की झांकी में कर्तव्य पथ पर लोग प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे. प्रभु राम के अयोध्या आगमन के प्रतीकस्वरूप होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा. झांकी में कलश के साथ दो साधुओं को दिखाया जाएगा, जो प्रयागराज में होने वाले माघ मेले एवं 2025 में होने वाले महाकुंभ का प्रतीक हैं.
अयोध्या स्थित राम मंदिर में सोमवार को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी के अगले भाग में मंदिर जैसे आधार पर रामलला की एक सुंदर प्रतिमा को स्थापित किया गया है. इसमें प्रदेश के विभिन्न विरासत की झलक भी दिखाई जाएगी.
बता दें कि अयोध्या में चार दिन पहले ही रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था. जिस प्रकार जन्मभूमि पर बने राममंदिर के पांच साल के बालक के रुप को स्थापित किया गया है उसी तरह यूपी की झांकी में भी रामलला के बाल रुप को रथ पर सबसे आगे दिखाया गया है.
राममंदिर जैसे मॉडल पर बने कमल के फूल पर उसी तरह से खड़े नजर आ रहे हैं जैसे राम मंदिर के गर्भगृह में उनकी मूर्ति खड़ी है. इस मूर्ति के भी बाएं हाथ में धवुष और दाहुए हाथ में बाण है.
गणतंत्र दिवस के लिए थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर मार्च करने के लिए तैयार हैं. 75 वां गणतंत्र दिवस परेड विकसित भारत, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित होगा. गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी भी दमखम दिखाने को तैयार है. आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी राममय नजर आएगी.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है. रामलला शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में विराजमान हुए. राम मंदिर उद्घाटन के बाद भक्तों का उत्साह चरम पर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…