देश

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में अदालत ने किया बरी

राऊज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को 2016 के दुष्कर्म और भ्रष्टाचार निवारण मामले में बरी कर दिया. संदीप कुमार महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और एससी-एसटी विभाग के मंत्री थे.

2016 में दर्ज हुई थी FIR

कोर्ट ने संदीप कुमार के खिलाफ महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत आरोप तय किए थे. 2016 में एफआईआर दर्ज की गई थी.

दुष्कर्म का महिला ने लगाया था आरोप

आरोप है कि उसने पीड़िता को राशन कार्ड से जुड़े काम के सिलसिले में अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. कथित तौर पर इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे प्रसारित किया गया.

यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा, मनीष सिसोदिया समेत इन नेताओं ने किया स्वागत, देखें वीडियो

छिन गया था मंत्री पद

दिल्ली पुलिस ने 3 सितंबर 2016 को अभियोक्ता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. उसने बताया कि वह बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आरोपी संदीप के घर गई थी. आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इस मुद्दे को भाजपा ने आप सरकार को कटघरे में खड़ा किया था और बाद में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago