ललित झा
दिल्ली कोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी ललित झा की हिरासत 5 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है. इससे पहले संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने 14 दिसंबर को दिल्ली के एक थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था. जहां से कोर्ट ने ललित झा को 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया. वहीं अब उसकी हिरासत 5 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है.
वहीं आज कोर्ट में ललित झा की पेशी से पहले दिल्ली पुलिस की टीम ने बिहार के दरभंगा स्थित उसके घर जाकर परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की है.
घटना का बताया जाता है मास्टरमाइंड
संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. इस घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया था. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक युवक और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढें: UP STF ने अतीक अहमद के बहनोई के रिश्तेदार को किया गिरफ्तार, मेरठ के इस बड़े होटल का है मालिक
सदन में कूदने वाले दोनों आरोपियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई है. वहीं संसद परिसर के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली नीलम और महाराष्ट्र के लातूर निवासी अमोल शिंदे के रूप में हुई है. वहीं विजिटर पास नहीं मिलने के कारण झा संसद के बाहर रुका था और नीलम और अमोल शिंदे के ‘विरोध’ का वीडियो बनाया था. बाद में इस घटना के मास्टरमाइंड के रूप में ललित झा की पहचान हुई. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले कथित मास्टरमाइंड ललित झा ने बाकि आरोपियों के फोन अपने पास जमा करा लिए थे जिन्हें कुछ दिन पहले ही जली हालत में पाया गया है.
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…