देश

शिक्षक भर्ती ‘घोटाला’ मामले में जेल में बंद टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य सहित अन्य पर कोर्ट की सुनवाई आज

Teacher Recruitment Scam Case: 11-शिक्षक भर्ती ‘घोटाला’ मामले में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में जेल में बंद टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य सहित अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 फरवरी को सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था, “जिस मुद्दे से संबंधित मामले की जांच जारी है उसमें शामिल पीड़ितों की संख्या और आरोपी व्यक्ति एक प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसके साधन, स्थिति राज्य प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ शिक्षा पर भी सवाल से परे हैं।

तृणमूल के कई नेताओं से हुई थी पूछताछ (Teacher Recruitment Scam Case)

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती ‘घोटाला’ मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में साल 2022 में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की 46.22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी. इस मामले में अब तक कई नेताओं के ठिकानों और छापेमारी की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें : वीडियोकाॅन ऋण धोखाधड़ी मामलाः हाईकोर्ट के फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चंदा कोचर को मिली थी अंतरिम जमानत

शिक्षक भर्ती ‘घोटाला’ मामले में अभिषेक बनर्जी पर भी शिकंजा

बंगाल बंगाल शिक्षक भर्ती ‘घोटाला’ मामले में cm ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का भी नाम शामिल है.
ईडी इस मामले की लगातार जांच कर रही है. वहीं अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट ने ईडी जांच रोकने की गुहार लगाई थी, जिस पर अदालत ने इससे इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह जांच को बाधित नहीं करेगा. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ईडी की जांच पर रोक नहीं लगाने के मामले में हाई कोर्ट का फैसला सही है .

Uma Sharma

Recent Posts

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा; सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली, AAIB जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…

15 minutes ago

‘कथा रोकेंगे तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकेंगे…’, धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को दिया न्योता

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…

34 minutes ago

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

1 hour ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

2 hours ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

2 hours ago