देश

Covid-19: इस साल पहली बार उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले पहुंचे 100 के पार, लखनऊ में 12 मामले दर्ज

UP News: यूपी में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले लोगों को डराने लगे हैं. यूपी में साल 2023 में पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई है. सोमवार रात तक यह संख्या 102 थी जबकि यूपी की राजधानी में अभी सक्रिय मामले 12 दर्ज किए गए हैं. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान, यूपी में इस वायरस की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आए थे.

इस सम्बंध में राज्य निगरानी अधिकारी विकासेंदु अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. वर्तमान में 102 कोरोना के मामले हैं. गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और लखनऊ में मरीज अधिक हैं. उन्होंने कोरोना मामलों में वृद्धि के लिए मौसम में अचानक आए बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है.

यूपी में 98.88 प्रतिशत की रिकवरी दर

इसकी वजह ये भी बताई है कि लोगों ने बूस्टर वैक्सीन शॉट नहीं लिया. इस वजह से भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है. एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशन डॉक्टर्स के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया कि करीब 16.89 करोड़ लोगों ने दूसरी खुराक ली है, लेकिन बूस्टर शॉट अब तक केवल 4.60 करोड़ लोगों को ही दिया गया है. यूपी में 98.88 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ 21, 28, 330 कोविड मामले आए हैं और 23, 649 मौतें हुई हैं.

पढ़ें इसे भी- Lucknow: लखनऊ में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, चार नए मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 12

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने कहा, “अगर हम कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हैं तो कोरोना संक्रमण से बचना आसान हो जाएगा. हमे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करना और शारीरिक दूरी बनाकर रखना चाहिए. अगर जरा भी आपको सर्दी-जुखाम है या किसी तरह की दिक्कत है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें और इस स्थिति में घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें. अगर बहुत जरूरी है तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.”

बता दें कि लखनऊ में 20 मार्च को कोविड का कोई पॉजिटिव रोगी नहीं पाया गया. जनपद में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 12 है. कोविड-19 से बचाव के लिए चिकित्सकों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने की सलाह दी है और अच्छा आहार खाने की भी सलाह दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago