देश

Corona New Variant: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस

Corona New Variant: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं. राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 743 नए मामले दर्ज किए. वहीं पिछले 24 घंटों में दो लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से 2 मौत हो गई. राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई. बताया गया कि इन मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 10 से ज्यादा हो गई है. कुल 8,349 नमूनों की जांच की गई. इनमें 6,400 आरटीपीसीआर और 1,949 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं. बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस

कई राज्य पिछले कुछ हफ्तों में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं. नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक JN.1 के मामलों की पुष्टि की है. केरल (83), गुजरात (34), गोवा (18), कर्नाटक (आठ), महाराष्ट्र (सात), राजस्थान (पांच), तमिलनाडु (चार), तेलंगाना (दो) और दिल्ली (एक) में इस नए वैरिएंट के केस रिपोर्ट किए गए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि ज्यादातर लोगों में हल्के-मध्यम स्तर के लक्षण देखे जा रहे हैं और वे आसानी से घर पर ठीक भी हो जा रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया गाइडलाइन्स

स्वास्थ्य विभाग को मिली गाइडलाइन में अब सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस के रोगियों पर खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे मरीजों की कोविड जांच कराई जाएगी. पॉजिटिव पाए जाने पर उनके सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ लैब में भेजा जाएगा. इसके साथ ही ऐसे मरीजों की जब तक कोविड रिपोर्ट नहीं आएगी उन्हें आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं.

जानें नए वैरिएंट के लक्षण

डॉक्टर कहते हैं, नए वैरिएंट के साथ न सिर्फ संक्रमण बल्कि एक बार फिर से लोगों में कोरोना का डर बढ़ रहा है. हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ये मौसम सामान्य सर्दी-फ्लू वाला है. जिसका मतलब है कि हर बार बुखार, सर्दी-खांसी होने का ये मतलब नहीं है कि आप भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. वैसे तो सर्दी-फ्लू और कोरोना के लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं फिर भी कुछ अंतर हैं जिनपर ध्यान देना जरूरी है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago