देश

अर्धचंद्राकार छत, त्रिशूल वाला फ्लड लाइट…ऐसा होगा वाराणसी का क्रिकेट स्टेडियम

Varanasi: वाराणसी से सांसद पीएम मोदी ने पूर्वांचल को शानदार तोहफा दिया है. दरअसल, शनिवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में एक इंटरनेशनल स्टेडियम की आधारशिला रखी है. भगवान भोलेनाथ के डमरू और चांद के आकार का यह स्टेडियम बनने के बाद विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में से एक होगा. इस स्टेडियम में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. मैदान में लगने वाले फ्लड लाइट भगवान भोलेनाथ के त्रिशूल के आकार का होगा. ऐसा कह सकते हैं कि इस स्टेडियम का वास्तू भगवान शिव शंकर पर ही आधारित होगा.

451 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है स्टेडियम

वाराणसी के गंजारी में राजा तालाब के पास करीब 451 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. सबकुछ ठीक रहा तो स्टेडियम 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा. मैदान को इस तरह बनाया जा रहा है कि बारिश के बाद भी क्रिकेट मैच हो सके. इंटरनेशनल मैच के अलावा इस स्टेडियम में आईपीएल के मैच भी खेले जाएंगे. बीसीसीआई की ओर से विशेष तरीके से इस स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. 30.86 एकड़ जमीन में बनाए जा रहे इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी. यूपी सरकार के मुताबिक, स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहण में 121 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि बीसीसीआई इसके निर्माण पर 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP के लिए क्यों इतना जरूरी है JDS?

खेल का मैदान

स्टेडियम में अर्धचंद्राकार छत के कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइटें, बेल के पत्तों से मिलते-जुलते पैटर्न और भगवान शिव से जुड़े हाथ से बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र ‘डमरू’ के आकार की एक संरचना होगी.स्टेडियम की दर्शक दीर्घा वाराणसी के घाटों की सीढ़ियों जैसी होगी. जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है.

यूपी का तीसरा ऐसा स्टेडियम

इस प्रकार लखनऊ (एकाना) और कानपुर (ग्रीन पार्क) के बाद वाराणसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वाला यूपी का तीसरा शहर बन जाएगा. इस स्टेडियम के बन जाने से आसपास के लोगों को क्रिकेट मैच देखने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. पूर्वांचल के लोग वाराणसी में ही मैच देख सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

नवरात्रि के बैग में मीट भरकर बेच रहा था ब्लिंकिट? बजरंग दल के बवाल के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…

15 minutes ago

इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान दर्दनाक हादसा, पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस; अस्पताल में हुई मौत

इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…

22 minutes ago

ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड…! तेज आवाज में रील देखने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे वसूलेगा जुर्माना

ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…

24 minutes ago

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

33 minutes ago

प्रदर्शनों से दिल्ली का निकला दिवाला, कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने सरकार से की ये डिमांड

Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…

35 minutes ago

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

46 minutes ago