देश

Lok Sabah Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन जारी, 2019 में हारी सीटों के दुरुस्त कर रही कील-कांटे

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जुटे हैं. फिलहाल अब इस चुनाव के लिए एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है, ऐसे में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने 80 सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए रणनीति बना रही है. जानकारी सामने आ रही है कि, 2019 में जिन सीटों को भाजपा हारी था, उसके कील-कांटे ठीक करने में जुटी है. पिछली बार उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर हार का सामना भाजपा को करना पड़ा था. इन्हीं सीटों पर पार्टी का पूरा फोकस है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 22 सितंबर को लखनऊ में इसको लेकर मंथन किया गया. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर प्लान तैयार किया और 2019 में हारी लोकसभा चुनाव में यूपी की 14 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था. इन सीटों को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को लखनऊ में मंथन किया है. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की और केद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने को लेकर मंथन हुआ. इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बताया कि, भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत का लक्ष्य प्राप्त होगा. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जन जन तक पहुंचाया जाएगा. युद्ध स्तर पर अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने का काम करना होगा. इस मौके पर सुनील बंसल प्रभारी मंत्रियों को भी लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए कहा और कार्यकर्ताओं से संवाद करने की बात कही. इसी के साथ प्रभारी मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले कर समस्याओं का समाधान कराने के लिए भी कहा.

ये भी पढ़ें- INDIA In UNGA: “आतंकी ठिकानों को बंद कर PoK को तुरंत खाली करे पाकिस्तान” UNGA में भारत ने पाक को जमकर लताड़ा

हारी सीटों पर जीत तय करने की बनी रणनीति

इस मौके पर सुनील बंसल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हारी सीट पर जीत तय करने के लिए मंथन किया. उन्होंने कहा कि हारी हुई सीटों पर मंडल प्रवासी तैनात करें और फिर मंडल स्तर पर चुनावी योजना तैयार करें. उन्होंने समाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए योजना बनाने की बात कही. इसको लेकर कहा कि, जिस वर्ग का वोट हमें न मिला हो उसे पाने का पूरा प्रयास इस चुनाव में होना चाहिए. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा हर कार्यकर्ता के लिए कार्यक्रम का निर्धारण करने की बात कही.

जोड़ें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से

इस मौके पर बैठक में सुनील बंसल ने प्रत्येक विधानसभा में अधिक से अधिक पात्र लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ने की बात कही और अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान भवः योजना का लाभ लाभ दिलाने के लिए कहा. साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये उन्होंने महिला वोट बैंक पर ध्यान देने की बात भी कही. इसी के साथ इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि, पार्टी 2024 में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, आगामी दिनों में सभी सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर बूथ स्तर तक की कार्ययोजना तैयार होगी. वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के अनुकूल माहौल बना है. इस मौके पर मैनपुरी, अंबेडकर नगर, लालगंज, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी और विस्तारक भी मौजूद रहे और सभी ने 2024 में पार्टी को यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मंथन किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

18 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

31 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago