देश

Delhi के पॉश इलाके में BJP युवा नेता ने की खुदकुशी, PSO की पिस्टल से बाथरूम में मारी गोली, पैसों की थी किल्लत..

Delhi: दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में बीजेपी के युवा नेता ने आत्महत्या कर ली. उसने कथित तौर पर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली. जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र 28 साल है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस उपायुक्त (साउथ दिल्ली) चंदन चौधरी ने बताया कि संबंधित युवक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा था.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को सूचना मिली कि ग्रेटर कैलाश-1 निवासी करण बंका अपने बाथरूम में फिसल गए और उनके सिर में चोट लग गई है. जिसके बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाथरूम में गोली मारकर की आत्महत्या

अधिकारी ने आगे बताया कि जब पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि युवक को गोली लगी है. उन्होंने कहा कि युवक ने बाथरूम में खुद को गोली मार ली. बंका के पिता ने उन्हें बाथरूम में पड़ा देखा और तुरंत अस्पताल ले गए. अधिकारी ने कहा कि युवक की दाहिनी कनपटी पर गोली लगने तथा बाईं ओर गोली बाहर निकलने के निशान थे.

यह भी पढ़ें-  “एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है” पीएम मोदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

बीजेपी के युवा नेता के पास थी पैसों की किल्लत

अधिकारी के अनुसार, बीजेपी के युवा नेता बंका ने एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) को काम पर रखा था. जिस हथियार से गोली मारी गई वह लाइसेंसी था और उनके पीएसओ दिनेश का था. गोली लगने के कारण शुक्रवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया. चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अब तक की पूछताछ से पता चला है कि बंका को पैसों की जरूरत थी और उन्होंने अपने परिचितों को अपने साथ पैसे निवेश करने की पेशकश की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

7 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

10 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

16 minutes ago

Amitabh Bachchan House: जलसा में लगी 4 करोड़ की Bull Painting, जानिए क्यों है इतनी खास और क्या है इसका वास्तु कनेक्शन

Amitabh Bachchan Bull Painting: अमिताभ बच्चन के जलसा के लिविंग रूम में लगी विशाल बुल…

43 minutes ago

‘डर और थकान से मुक्त मशीनी सैनिक’… रूस को मात देने के लिए यूक्रेन का सबसे बड़ा दांव; देखें VIDEO

Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने 'रोबोट आर्मी' कार्यक्रम…

44 minutes ago