देश

मुरथल हत्याकांड का गुनहगार ‘गोली’ मुठभेड़ में हुआ ढेर, Delhi Police की स्पेशल सेल ने जवाबी कार्रवाई में दिया अंजाम

Murthal Murder Case Gangster Goli: दो महीने पहले हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल के गुलशन ढाबे के बाहर शराब कारोबारी सुंदर मलिक की नृशंस हत्या के आरोपी गैंगस्टर अजय सिंगरोहा उर्फ ‘गोली’ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. वह विदेश से संचालित हो रहे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के गैंग का दुर्दांत अपराधी था.

इस कार्रवाई के बाद चर्चा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक बार फिर संगठित अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों का काल बनकर सामने आने की तैयारी कर रही है. बता दें कि कभी अपराधियों की नींद उड़ाने के लिए जानी जाने वाली स्पेशल सेल पर बंदिशें लगा दी गई थीं. शायद यही वजह है कि लंबे अरसे से अपराधियों के खिलाफ ऐसी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसमें डर पैदा हो.

दिल्ली पुलिस को मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि एक बड़ा अपराधी बाहरी दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में आने वाला है, जिसके बाद एक टीम ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया. गुरुवार (16 मई) की रात करीब 11:30 बजे एक होंडा सिटी कार में आरोपी मौके पर पहुंचा को पुलिस टीम ने उसे घेर लिया.


ये भी पढ़ें: CRPF काफिले पर 2019 में हुए हमले में कथित हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी गुर्गों के खिलाफ मुकदमा चलाने का SC ने दिया आदेश


चेतावनी के बावजूद उसने आत्मसमर्पण के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान रोहतक के फरार अपराधी अजय सिंगरोहा उर्फ ‘गोली’ के रूप में हुई.

नृशंस हत्या का आरोपी था ‘गोली’

मालूम हो कि वह मार्च में मुरथल के गुलशन ढाबे के बाहर की गई नृशंस हत्या का आरोपी था. उसने इसी साल 10 मार्च में शराब कारोबारी सुंदर मलिक की उनकी मां के सामने ही सरेआम हत्या करके सनसनी फैला दी थी. इससे कुछ दिन पहले उसने 6 मार्च को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में फिरौती वसूलने के लिए एक कारोबारी के शोरूम के बाहर गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी थी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अजय के खिलाफ 2016 में रोहतक इलाके में लूट का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था. अगले साल 2017 में झज्झर में हत्या के प्रयास का दूसरा मामला दर्ज हुआ. फिलहाल 10 संगीन आपराधिक मामलों में उसके खिलाफ मुकदमों दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

सुबोध जैन

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago