दुनिया

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकते हैं ये भारतीय, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने बताया कब तक होगा संभव

American MP Ro Khanna: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के भारतीय अमेरिकी सदस्यों का मानना है कि भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना (47 वर्ष) भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो सकते हैं. ‘एबीसी’ की राष्ट्रीय संवाददाता जोहरीन शाह ने यहां ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ के वार्षिक सम्मेलन के दौरान पैनल चर्चा के दौरान पूछा, ‘क्या रो खन्ना राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो रहे हैं?’ उन्होंने पैनल के सदस्यों से ‘हां’ या ‘न’ में उत्तर देने को कहा था.

सांसद प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में दिया. थानेदार ने कहा, ‘हां, हां, निश्चित ही हां.’ खन्ना कैलीफोर्निया की 17वें कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से सिलिकॉन वैली शामिल है. खन्ना ने भी कहा, ‘भविष्य के बारे में कोई कुछ नहीं जानता.’ प्रमिला ने कहा, ‘उत्तर ‘हां’ है. हम सभी को पता है.’

एक दशक से भी कम समय में ऐसा होगा

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सदस्य एमी बेरा ने कहा, ‘देखते हैं कि क्या होता है.’ शाह ने सवाल किया, ‘हम कितने साल में किसी भारतीय अमेरिकी सांसद को राष्ट्रपति के रूप में देखेंगे?’


ये भी पढ़ें: America Vs China: AI का दुरुपयोग कर रहा चीन, वैश्विक बैठक में अमेरिकी अधिकारियों ने की ड्रैगन की किरकरी


इसके जवाब में बेरा ने कहा, ‘एक दशक से भी कम समय में ऐसा होगा.’ जयपाल ने कहा, ‘बहुत जल्द होगा.’ खन्ना ने इसके जवाब में कहा, ‘एक दशक के भीतर ऐसा हो जाएगा.’, जबकि थानेदार ने कहा, ‘चार साल में ऐसा होगा.’ जब उनसे उनकी पसंदीदा भारतीय फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो थानेदार ने ‘कभी खुशी, कभी गम’, खन्ना ने ‘मिस्टर इंडिया’ और जयपाल ने ‘लगान’ का नाम लिया, जबकि बेरा ने कहा कि उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं देखी है.

जीवन पर आधारित फिल्म

इसके बाद उनसे सवाल किया गया, ‘आपके जीवन पर आधारित फिल्म में आप किसे अपनी भूमिका निभाते देखना चाहेंगे, बॉलीवुड अभिनेता को या हॉलीवुड के किसी भारतीय अभिनेता को?’ इसके जवाब में बेरा ने देव पटेल, जयपाल ने मिंडी कलिंग और खन्ना ने कल पेन का नाम लिया, जबकि थानेदार ने कहा, ‘निस्संदेह, शाहरुख खान.’

अपने पसंसदीदा भारतीय व्यंजन के बारे में बताते हुए बेरा ने कहा कि उन्हें भारतीय मिठाइयां पसंद हैं. जयपाल ने कहा कि उन्हें पकौड़े जैसे तले हुए व्यंजन पसंद हैं. खन्ना ने कहा, ‘मुझे हलवा पसंद है.’ थानेदान ने लड्डुओं को पसंदीदा भारतीय व्यंजन बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

52 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago