देश

महाराष्ट्र: नए साल पर जलगांव के एक गांव में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में बुधवार सुबह 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया. यह घटना अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुई, जिसके बाद इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ की गई.

जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया, ‘एहतियाती उपाय के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है. स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है.’ झड़पें मंगलवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुईं और कई दुकानों में आग लगा दी गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई. दो समूह के बीच टकराव की स्थिति रोड रेज की एक घटना के बाद शुरू हुई.

मंत्री की कार से टक्कर के बाद ​विवाद

जानकारी के मुताबिक, महायुति सरकार में मंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के नेता गुलाबराव पाटिल की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार में जा जा रही थीं. इस दौरान गांव के एक युवक को कार से धक्का लग गया. इस टक्कर के बाद वहां भीड़ जमा हो गई और नाराज लोग ड्राइवर के साथ गाली गलौच करने लगे. इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और पथराव तथा आगजनी शुरू हो गई.

जिला कलेक्टर प्रसाद ने बताया, ‘दोनों समूहों के बीच झड़प एक तरह की सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुई. हिंसक भीड़ ने दुकानों में आग लगाने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। झड़पों में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं.’

24 घंटे के लिए कर्फ्यू

बुधवार भोर में 3 बजे 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया. प्रसाद ने कहा, ‘फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और आज सुबह किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.’ कलेक्टर ने कहा कि बुधवार दोपहर को प्रशासन दोनों समूहों के बीच किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित करेगा.

जलगांव की एसीपी कविता नेरकर ने बुधवार को बताया, ‘कल रात धरन थाना क्षेत्र में आने वाले परदा गांव में दो समूहों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें कुछ दुकानों में आग लगा दी गई. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

20 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago