देश

पत्नी से विवाद, तलाक की लड़ाई और 16 मिनट की ऑडियो क्लिप: दिल्ली के मशहूर कैफे के को-फाउंडर ने की आत्महत्या

दिल्ली के मॉडल टाउन में एक दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बेंगलुरू के अतुल सुभाष जैसी एक आत्महत्या की वारदात सामने आई. कल्याण विहार इलाके में मंगलवार शाम एक व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया. मृतक की पहचान पुनीत खुराना के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मशहूर वुडबॉक्स कैफे के को-फाउंडर थे.

पत्नी से परेशान था मृतक

पुलिस के अनुसार, पुनीत का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुनीत और उनकी पत्नी मणिका जगदीश पाहवा ने पहले ही तलाक फाइल कर दिया था. दोनों अपने व्यवसाय को लेकर विवाद में थे. परिवार के अनुसार, पुनीत अपनी पत्नी के व्यवहार से परेशान थे.

जानकारी के मुताबिक, पुनीत और मणिका की शादी 2016 में हुई थी. एक 16 मिनट के ऑडियो क्लिप में दोनों के बीच व्यवसाय को लेकर बहस रिकॉर्ड हुई है. इस क्लिप में मणिका कहती हैं, “हम तलाक ले रहे हैं, लेकिन मैं अब भी बिजनेस पार्टनर हूं. तुम्हें मेरा बकाया चुकाना होगा.” पुलिस ने पुनीत का फोन जब्त कर लिया है और मणिका को पूछताछ के लिए बुलाया है.

बेंगलुरु आत्महत्या मामले से तुलना

इस केस की तुलना हाल ही में बेंगलुरु में हुए अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले से की जा रही है. दिसंबर में 34 वर्षीय टेक्नीशियन अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें अपनी पत्नी और उसके परिवार पर झूठे केस डालने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

सुभाष ने लिखा था, “मैं जितना मेहनत करता हूं, उतना ही मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया जाता है. अब मेरे जाने के बाद, मेरे परिवार को कोई परेशान नहीं करेगा. मैंने अपना शरीर खत्म कर दिया, लेकिन अपनी मान्यताओं को बचा लिया.”

इस घटना के कुछ दिनों बाद, सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां और भाई को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पुनीत खुराना की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.


ये भी पढ़ें- लखनऊ में न्यू ईयर पर सामूहिक हत्या: युवक ने मां और 4 बहनों की ली जान


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

7 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

15 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

23 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

38 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

44 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

50 minutes ago