यूटिलिटी

18 फरवरी के बाद सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए क्या बदलाव होंगे? जानें नए नियमों के बारे में

आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है. युवा, बुजुर्ग ही नहीं, बच्चे भी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं. हालांकि सोशल मीडिया से जहां कई फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं. अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की अनुमति लेनी जरूरी होगी.

इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्यक्तिगत डिजिटल डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP) के लिए मसौदा नियम जारी किए हैं. यह मसौदा 18 फरवरी तक आपत्तियां और सुझाव मांगे जाने के बाद अंतिम रूप से लागू किया जाएगा.

नियम उल्लंघन पर दंड का जिक्र नहीं

व्यक्तिगत डिजिटल डेटा संरक्षण नियमों की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी. सरकार ने जो मसौदा जारी किया है, उसमें नियमों के उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं है. सरकार ने मसौदा नियम जारी करते हुए इस पर जनता की राय मांगी है, जिसके आधार पर 18 फरवरी 2025 के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

मसौदा नियमों की अधिसूचना जारी

मसौदा अधिसूचना के अनुसार, व्यक्तिगत डिजिटल डेटा संरक्षण अधिनियम-2023 की धारा 40 की उप-धाराओं (1) और (2) के तहत केंद्र सरकार ने इन नियमों का मसौदा तैयार कर लोगों की जानकारी के लिए जारी किया है.

डेटा फिड्यूशरी पर जुर्माने का प्रावधान

मसौदा नियमों में डेटा प्रोसेसिंग, लोगों की सहमति लेने की प्रक्रिया और डेटा प्रोसेसिंग निकायों के कार्यों से संबंधित प्रावधान निर्धारित किए गए हैं. अधिसूचना में बताया गया है कि यदि कोई डेटा फिड्यूशरी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर 250 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि इसमें सजा का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है.

भूमिका और जिम्मेदारियां

डेटा फिड्यूशरी वह व्यक्ति, कंपनी या फर्म होती है जो किसी व्यक्ति के निजी डेटा को प्रोसेस करने का तरीका तय करती है. डेटा फिड्यूशरी का काम केवल किसी विशेष उद्देश्य के लिए डेटा प्रोसेस करना होता है और उन्हें डेटा स्टोर करने की सीमाओं का भी पालन करना पड़ता है.

इस नए नियम के लागू होने से डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है.


इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सर्दियों में गैस सिलेंडर की बचत कैसे की जा सकती है? 


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

8 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

22 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

31 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago