CWC Meeting in Delhi: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने देश के मौजूदा हालात को लेकर गहरी चिंता जताई है. अपने संबोधन में खड़गे ने जिस ‘गंभीर संकट’ की ओर इशारा किया, वह देश के लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा है. खड़गे ने मोदी सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) को समाप्त करने के फैसले को गरीबों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया.
खड़गे ने बैठक में साफ शब्दों में कहा कि संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म कर करोड़ों गरीबों और कमजोर तबके के लोगों को बेसहारा कर दिया है. उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 41 (काम का अधिकार) पर एक सुनियोजित और क्रूर हमला बताया. खड़गे ने सोनिया गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मनरेगा की मौत हमारी सामूहिक नैतिक विफलता है और यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘सर्वोदय’ के सपने का अपमान है.
ये भी पढ़ें: तोपों के सामने चाय की केतली! पाकिस्तान कांपा पर श्रवण नहीं; पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर के ‘नन्हे सरदार’ की कहानी
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने ऐलान किया कि जिस तरह कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल और काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई जीती थी, उसी तरह मनरेगा को बचाने के लिए भी एक बड़ा ‘जन-आंदोलन’ खड़ा करना होगा. उन्होंने राहुल गांधी की भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को घुटने टेकने पड़ेंगे और मनरेगा को बहाल करना होगा. खड़गे ने कहा, “पिछले 76 सालों में संविधान ने नागरिकों को इतना सिखा दिया है कि कोई भी तानाशाह उनका अधिकार छीन नहीं सकता.”
बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने ‘SIR’ (Systematic Issue with Rolls) को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे वोटर लिस्ट लेकर घर-घर जाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी का नाम न कटे.
ये भी पढ़ें: लखनऊ का भोज दिल्ली में हड़कंप! ब्राह्मण विधायकों ने डिनर में पकाई कौन सी ‘खिचड़ी’? BJP अध्यक्ष का अल्टीमेटम
उन्होंने (Mallikarjun Kharge) अप्रैल-मई 2026 में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के लिए संगठन को कसने की बात कही. इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और क्रिसमस के मौके पर देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर भी सरकार को घेरा.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…