देश

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए गुजरात के तटीय इलाकों में सेना तैनात, नावों से पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान

Cyclone Update: चक्रवात बिपरजॉय को गुजरात और मुंबई के के अलावा देश के कई अन्य तटीय इलाकों तक पहुंचने में अब कुछ ही समय रह गया है. ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. वहीं गुजरात में अमरेली के सियालबेट के ग्रामीणों तक जरूरी सामान नावों से पहुंचाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का बढ़ता प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास के तटों पर उठने वाली लहरों पर इसका असर देखा जा सकता है.

मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं. अरब सागर उठने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून को इसका खासा असर देखने को मिलेगा.

https://twitter.com/AHindinews/status/1668823825512042496?ref_src=twsrc%5Etfw  

16 जून तक बारिश, तेजी से बढ़ रहा गुजरात की ओर

मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं केवल गुजरात में चक्रवात से प्रभावित होने वाले संभावित जगहों से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है. मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ समुद्र में 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह खतरनाक तूफान कल शाम को गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच के किसी तट से टकरा सकता है. तटों से टकराते समय तूफान की रफ्तार 125 से 150 किलोमीटर/घंटे तक हो सकती है.

लोगों से घर में रहने की अपील

गुजरात के द्वारका के गोमती घाट पर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का प्रभाव देखने को मिल रहा है. ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं. वहीं खतरे को देखते हुए गुजरात के सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर ही रहें.

इसे भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, होने वाली है झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

पाकिस्तान में भी अलर्ट

चक्रवात बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. केटी बंदार के आबादी वाले हिस्से में खतरे को देखते हुए सेना ने इलाके में रह रहे 80 हजार लोगों को बाहर निकालने की योजना बनाई है. दरअसल, पाकिस्तानी मौसम विभाग के अनुसार सिंध के बंदरगाह केटी बंदार के पास तूफान लैंडफॉल कर सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है.

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago