होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इंडियन रेलवे
IRCTC Bharat Gaurav Train: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने नया टूर पैकेज पेश किया है. इसके तहत रेलवे यात्रियों को कम खर्च में माता वैष्णो के दर्शन कराएगा. भारतीय रेलवे की यह पर्यटन ट्रेन सात रात और आठ दिन की होगी. यह ट्रेन 25 जून 2023 से शुरू की जाएगी.
भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन 25 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलाई जा रही है और इसकी शुरुआत कोलकाता रेलवे स्टेशन से होगी. इस यात्रा के दौरान भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन कोलकाता, खड़गपुर जंक्शन, टाटा, मुरी, रांची, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुर, गोमाह जंक्शन, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी.
भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन की मदद से आप कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं. इसमें ऋषिकेश में कटरा-वैष्णो देवी मंदिर, राम झूला, लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट के दर्शन कर सकते हैं. साथ ही, हरिद्वार में आप गंगा आरती के लिए भारत माता देवी मंदिर, हर की पौड़ी के दर्शन कर सकते हैं.
भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन में 790 यात्री के सफर करने की व्यवस्था हैं. इस ट्रेन में तीन तरह की क्लास होगी, जिसमें इकोनॉमी क्लास में 580, स्टैंडर्ड में 150 और कंफर्ट क्लास में 60 सीटें मिलती हैं.
भारत गौरव ट्रेन में यात्रा करने के लिए प्रति यात्री 13,680 रुपये से इकोनॉमी क्लास में टिकट बुक कराना होगा. जबकि स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास का किराया क्रमश: 21890 रुपये और प्रति यात्री 23990 रुपये होगा.
गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश योजना के तहत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन लाई गई है. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर 33 प्रतिशत दे रहा है. रेल टूर पैकेज में सभी यात्रा सुविधाएं जैसे भोजन, यात्रा बीमा, टूर मैनेजर की उपस्थिति, आवास और ट्रेन में सुरक्षा शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, होने वाली है झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. हालांकि अगर इस दौरान कोई दिक्कत आती है तो आप 8595904082 या 8595904077 पर डायल करके टिकट बुक करा सकते हैं. रेलवे ट्रेन के प्रस्थान से एक सप्ताह पहले बैठने की व्यवस्था की पुष्टि करेगा.
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…