गुजरात में तूफान के बाद का नजारा
Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय तूफान बीती रात (15 जून) को करीब 11.30 बजे गुजरात तटीय इलाके से टकरा गया. राज्य के कच्छ जिले के जखाऊ तट से टकराने के बाद अब इस तूफान की रफ्तार कम होती दिख रही है. हालांकि, इसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है और राज्य के मांडवी और जखाऊ समेत सौराष्ट्र और कच्छ के ज्यादातार हिस्सों में इस वक्त तेज बारिश हो रही है. वहीं अब इस तूफान ने 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपना रूख राजस्थान की और कर लिया है.वहीं मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का प्रभाव देखने को मिल रहा है. यहां समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं.वहीं आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की.
कहीं बिजली के खंभे टूटे तो कहीं उखड़े पेड़
बिपरजॉय तूफान का असर राज्य में काफी अधिक देखा गया. इसकी वजह से राज्य में कई जगह बिजली के खंभे औऱ तार टूट गए. कार्यकारी अभियंता, पीजीवीसीएल, मोरबी, गुजरात जे.सी. गोस्वामी ने इस बारे में बताते हुए कहा कि तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी जिसमें से 9 गांवों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है बाकि गांवों में हमने बिजली बहाल कर दी है. इसके अलावा लगभग गुजरात के 940 गांवों में भी बिजली की आपूर्ति बाधित होने की खबर है
22 लोग हुए घायल
कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव इसके गुजर जाने के बाद भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कच्छ में भीषण बारिश की संभावना जताई है. सौराष्ट्र और कच्छ में शुकवार (16 जून) को भारी बारिश जारी रहेगी. शहर में तेज़ हवाएं चल रही हैं. चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए. वहीं इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आने की वजह से गुजरात में 22 लोगों के घायल होने की सूचना है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. वहीं इसका असर राजस्था न पर भी देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें: Deepotsav in Ayodhya: रामलला की नगरी अयोध्या में मनाया जाएगा भव्य दीपोत्सव, सीएम योगी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का रखा लक्ष्य
दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार तूफान के चलते गुजरात और राजस्थान में आज और कल भारी बारिश होगी. इसके अलावा अगले चार दिन तक पंजाब, राजस्थान, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं इस चक्रवाती तूफान के चलते दिल्ली में अगले 4 दिन तक भारी बारिश हो सकती है. साथ ही अगले चार दिनों तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होगी.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…