देश

Manipur: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर फेंका गया पेट्रोल बम, घर में लगाई गई आग

Manipur: इंफाल के कोंगबा में गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी. मणिपुर सरकार की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है. अधिकारियों ने बताया कि ये घटना जिस वक्त हुई उस समय केंद्रीय मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे. बता दें कि इस समय इंफाल में कर्फ्यू लगा हुआ है, इसके बावजूद भीड़ केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास तक पहुंच गई. मंत्री के आवास पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे. फिर भी उनके आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया.

https://twitter.com/AHindinews/status/1669551129758253057?ref_src=twsrc%5Etfw  

शुक्र है कि कोई घायल नहीं हुआ

वहीं मीडिया से बात करते हुए, सिंह ने कहा, “मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं. शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ. बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए और मेरे घर के भूतल और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है.”

हिंसा का शिकार मणिपुर

मणिपुर में हालात बीते कुछ समय से तनावपूर्ण बने हुए हैं. राज्य में हिंसा लगातार जारी है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उग्रवादियों की गोलीबारी में बीते दिनों 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए थे. वहीं अराजक तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी. तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी उपद्रवियों की हिंसात्मक गतिविधियों के कारण कई लोगों के घायल होने की खबर है.

मणिपुर के 11 जिलों में कर्फ्यू

मणिपुर में लगभग एक महीने से ज्यादा समय से हिंसात्मक गतिविधियां जारी हैं. राज्य के हालात को देखते हुए इसके 16 में से 11 जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है, वहीं किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं. इन सबके कारण लोगों को अपनी दिनचर्या और मूलभूत जरूरतों के लिए भी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस दौरान राज्य में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गुजरात में Cyclone Biparjoy ने मचाई तबाही, कहीं उखड़े पेड़ तो कहीं टूटे बिजली के खंभे और तार, 23 मवेशियों की हुई मौत तो 22 लोग हुए घायल

राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एक महीने पहले मणिपुर में दो समुदायों मेइती और कुकी के लोगों के बीच हुई हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और इस हिंसक वारदात में 310 अन्य लोग घायल भी हो गए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

8 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

18 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

22 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago