देश

Dearness Allowance: इस राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी…पिछले साल से ही लागू होगा बढ़ा हुआ DA

Dearness Allowance: देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव भी खत्म हो गए हैं. जहां एक ओर केंद्र में मोदी सरकार तीसरी बार आ गई है तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भी नई सरकार ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही कार्य शुरू कर दिया है. इसी क्रम में सिक्किम में भी प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद सम्भाल लिया है और इसी के साथ ही उन्होंने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. सिक्किम में 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. यही नहीं इस फैसले को 1 जुलाई, 2023 से लागू करने के लिए कहा गया है.

इसका साफ अर्थ है कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक जुलाई, 2023 से ही बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा और कर्मचारियों को अच्छी-खासी रकम एरियर के तौर पर प्राप्त होगी. इस खबर के सामने आते ही राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था. बता दें कि अब सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने विधान सभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें-RSS चीफ मोहन भागवत और CM योगी ने एक दिन में की दो बैठकें! इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पहली कैबिनेट बैठक में लिया ये फैसला

मालूम हो कि प्रेम सिंह तमांग ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में यह फैसला लेने के साथ ही राज्य कर्मचारियों का दिल जीत लिया है. फिलहाल अब सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है. वित्त वर्ष 2024-25 में इस पेमेंट के लिए सरकार को 174.6 करोड़ रुपये का बंदोबस्त करना होगा.

पश्चिम बंगाल में भी बढ़ा था डीए

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए डीए में इजाफा कर चुकी हैं. उन्होंने इसे अप्रैल, 2024 से ही लागू कर दिया था. साथ ही पेंशनर्स को डिअरनेस रिलीफ (Dearness Relief) का लाभ दिया गया था. बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2024 को ही 7वें वेतन आयोग के तहत डीए को 46 फीसदी से 4 फीसदी बढ़ाकर 50 फीसदी के उच्चतम स्तर पर ला दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

20 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

23 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

55 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

2 hours ago