Perfect Cooking Tips
Perfect Cooking Tips: कहा जाता है कि खाना पकाना एक कला है और इस कला में बहुत कम लोग माहिर होते हैं. खाना तो हर कोई बनाता है, लेकिन बहुत कम लोगों के हाथों में जायका होता है. वो कुछ भी बना दें, उनके खाने में बहुत स्वाद होता है.
आपने अक्सर देखा होगा कि लोग घर पर एक ही सामग्री से खाना बनाते हैं, लेकिन स्वाद बिल्कुल अलग-अलग होता है. यह सब खाना पकाने के तरीकों और खाना पकाने के लिए आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली ट्रिक्स पर निर्भर करता है. आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपने किचन में अप्लाई कर सकते हैं.
जल्दबाजी में अगर कुकर में चावल या पुलाव बनाना पड़ता है तो कई बार चावल स्टिकी हो जाती हैं. चावल की स्टिकनेस को दूर करने के लिए कुकर का ढक्कन बंद करने से पहले उसमें दो चम्मच घी या तेल डाल दें. ये चावल को चिपकने नहीं देगा और पुलाव खिले-खिले बनेंगे.
चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े का स्वाद और भी बढ़ जाता है. पकौड़े को कुरकुरे बनाने के लिए उसके घोल में थोड़ा सा गर्म तेल मिला दें. इससे यह बेहद टेस्टी बनते हैं. पकौड़े सर्व करते समय आप इस पर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं. ये खाने में काफी टेस्टी और क्रिस्पी लगेगा.
पूरी को खस्ता और कुरकुरी बनानी हैं तो आटा गूंथते समय दो चम्मच सूजी डाल दें. इससे पूरियां कुरकुरी बनेगी और खाने में टेस्टी भी लगेगी.
यह भी पढ़ें : रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
नूडल या पास्ता को उबालने के तुरंत बाद उन्हें ठंडे पानी में रख दे. इससे वे आपस में चिपकेंगे नहीं और खिली-खिली रहेंगे.
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…