Homi Bhabha Hospital New Chandigarh: आज परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (HBCH & RC) का दौरा किया. जहां उन्होंने अस्पताल में मरीजों की देखभाल और रोग के निदान से संबंधित क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कई एडवांस्ड कैंसर केयर फैसिलिटीज का उद्घाटन किया.
बता दें कि परमाणु ऊर्जा विभाग से वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थान टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) के तत्वावधान में स्थापित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र-न्यू चंडीगढ़ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अगस्त, 2022 को किया था.
कैंसर के उपचार और अनुसंधान की अत्याधुनिक सुविधाएं
ऐसा कहा जाता है कि ये अस्पताल कैंसर के उपचार और अनुसंधान के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है. इस क्षेत्र में ये अस्पताल उच्च गुणवत्ता वाले कैंसर रिसर्च और किफायती दरों पर कैंसर केयर सुविधाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है. इन नई सुविधाओं में एक सीटी स्कैन सेवा, एक उन्नत ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित परमाणु इमेजिंग विभाग शामिल हैं. ये नई सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी के साथ रोगियों की सेवा करने की अपनी क्षमता को और बढ़ाएंगी.
परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने उद्घाटन समारोह के दौरान कैंसर देखभाल और इसके उपचार के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर के हब एंड स्पोक मॉडल की प्रशंसा की. डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने कहा, “ये नई सुविधाएं कैंसर केयर और उपचार के क्षेत्र में हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करती हैं. सीटी स्कैन सेवा हमारी नैदानिक क्षमताओं को बढ़ाएगी, जबकि ओटी कॉम्प्लेक्स और न्यूक्लियर इमेजिंग विभाग हमें अपने रोगियों को अधिक सटीक और प्रभावी उपचार विकल्प प्रदान करने का अवसर देंगे.”
उद्घाटन समारोह के अवसर पर टाटा मेमोरियल सेंटर के निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता, टीएमसी के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. आरए बडवे और HBCH & RC निदेशक डॉ. आशीष गुलिया भी मौजूद थे. टीएमसी के निदेशक डॉक्टर सुदीप गुप्ता ने कहा, “इन उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन विश्व स्तरीय कैंसर केयर सुविधा प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखलाती है. नई सुविधाएं न केवल हमारी नैदानिक और उपचार क्षमताओं को बढ़ाएंगी, बल्कि हमें कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी बने रहने में भी सक्षम बनाएंगे.”
HBCH & RC निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा, “ये नई सुविधाएं सटीक और प्रभावी कैंसर केयर सुविधाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि को चिह्नित करती हैं. हमारा लक्ष्य हमेशा अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव इलाज प्रदान करना रहा है, और ये नई सुविधाएं हमें उस उद्देश्य के करीब लाते हैं.”
परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की. मरीज़ों की देखभाल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों में सहायता करने के लिए डीएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की.
इन नई सुविधाओं का उद्घाटन कैंसर देखभाल में उत्कृष्टता का केंद्र बनने के लिए अस्पताल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.
— भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…