UP News
मुरादाबाद में नर्स के साथ बलात्कार मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में है. मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज सिंह ने बताया है कि इस मामले के एक आरोपी का पिता सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मदरसा संचालित कर रहा था. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तीन मदरसों को सील कर दिया.
बता दें कि हाल ही में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में एक नर्स के साथ बलात्कार की घटना हुई. इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी. शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उसकी बेटी की नाइट ड्यूटी थी. अस्पताल में उसे बंधक बनाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
जिला अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे के अनुसार कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि एक आरोपी का पिता जटपुरा, राजपुर केसरिया गांव में अवैध रूप से मदरसे संचालित कर रहा है. इस पर मुरादाबाद के अल्पसंख्यक अधिकारी, एसडीएम ठाकुरद्वारा मनी अरोड़ा, और सीओ ठाकुरद्वारा की मौजूदगी में मदरसों को सील कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के पूर्व SSP मोहन लाल भगत ने थामा BJP का दामन, कहा- PM Modi के विजन से प्रभावित
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…