देश

राहुल गांधी के जूतों की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानें असली दाम

राहुल गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं और यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वह कांग्रेस के नेता और विपक्ष के नेता हैं. इन दिनों लोकसभा का शीतकालीन सत्र के दौरान भी जमकर बवाल हुआ. लेकिन आज की खबर कुछ अलग ही है. इस बार राहुल गांधी की चर्चा उनके जूते को लेकर हो रही है, न कि उनके राजनीतिक कामों को लेकर. दरअसल, कल संसद के मकर द्वार पर हुए प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कुछ खास जूते पहने थे, जिनके बारे में सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

अब, सवाल यह उठ रहा है कि इन जूतों की कीमत क्या है? एक स्क्रीनशॉट में तो इन जूतों की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि कुछ अन्य लोग इन्हें 18 हजार रुपये का बता रहे हैं. जाहिर है, जूते अब खबरों का हिस्सा बन चुके हैं. हम भी यह जानने के लिए उत्सुक हुए कि आखिर क्या मामला है, तो हमने इन जूतों के बारे में और जानकारी जुटाई.

राहुल गांधी के जूतों का नाम Cloud 5 Waterproof है और यह स्विस ब्रांड Cloud का मॉडल है. इस ब्रांड के जूते विशेष रूप से रनिंग करने वालों में लोकप्रिय हैं. गूगल पर इन जूतों के बारे में खोजने पर यह सामने आया कि ये जूते हल्के होते हैं, Zero-Gravity फोम से बने होते हैं, जिससे पहनते समय वजन का अहसास नहीं होता और साथ ही कुशनिंग भी बहुत अच्छी होती है. इसके अलावा, ये वाटरप्रूफ होते हैं और एड़ी को आराम देने के लिए मोल्डेड डिजाइन भी दिया गया है. हालांकि, इन जूतों में एक समस्या भी है—ये जल्दी गंदे हो जाते हैं और कभी-कभी बदबू भी आती है.

अब, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि इन जूतों की कीमत तीन लाख रुपये है. कई लोगों का कहना है कि राहुल गांधी गरीबों की बात करते हैं, लेकिन खुद इतने महंगे जूते पहनते हैं. हालांकि, इस दावे के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों ने इन जूतों की कीमत 18 से 20 हजार रुपये के बीच बताई है, तो कुछ ने इन्हें 8 हजार रुपये का बताया.

हमने भी इसे लेकर थोड़ा और शोध किया. जब हमने गूगल पर “Cloud 5 Waterproof” सर्च किया, तो हमें कंपनी की वेबसाइट मिली, जो इनकी कीमत तीन लाख रुपये दिखा रही थी. हालांकि, यह वेबसाइट सही से काम नहीं कर रही है, क्योंकि यह भारत में ऑपरेशनल नहीं है. सिंगापुर की वेबसाइट पर इनकी कीमत 289 डॉलर यानी लगभग 24,500 रुपये बताई जा रही है. वहीं, भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इनकी कीमत 20 हजार रुपये के आसपास है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis का दावा- Rahul Gandhi की यात्रा में शामिल थे ‘Urban Naxal’

इसलिए, यह कहना मुश्किल है कि इन जूतों की वास्तविक कीमत क्या है, लेकिन आप खुद ही निर्णय ले सकते हैं कि इनकी कीमत क्या हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

21 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

32 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago