temple thief gang arrested
रिपोर्ट – जय प्रकाश शर्मा
Temple Thief Gang Arrested: डीडवाना-कुचामन जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र में एक ही रात पांच मंदिरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कुचामन पुलिस महज 72 घंटे के भीतर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए अंतरराज्यीय मंदिर चोर गिरोह के पास जा पहुंची और सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ में मंदिरों और वाहनों की चोरी से जुड़ी कई अन्य वारदातों का भी पता चला है.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई कार, ताले और दानपात्र तोड़ने के औजार, एक अवैध देसी पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरोह के सरगना की पहचान सीकर जिले के लोसल निवासी महावीर माली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार महावीर के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और अन्य अपराधों के 22 मामले दर्ज हैं.
डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि 20 जुलाई की रात आरोपियों ने पायली, सरदारपुरा खुर्द, दाउदसर और मोडियावट सहित आसपास के पांच मंदिरों को निशाना बनाया था. चोर मंदिरों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दानपात्रों में रखी नकदी के साथ चांदी के छत्र और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए थे.
एक ही रात में कई मंदिरों में चोरी होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की. टीम ने वारदात वाले क्षेत्रों और संभावित रास्तों पर लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. संदिग्ध कार की पहचान करने के साथ मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई. इसके बाद आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाकर उन्हें जयपुर और सुदरासन क्षेत्र से दबोच लिया गया.
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पहले ऐसे मंदिरों की रेकी करता था, जहां सुरक्षा के इंतजाम कमजोर होते थे और रात के समय लोगों की आवाजाही कम रहती थी. इसके बाद आरोपी पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देकर दूसरे जिले में भाग जाते थे.
ये भी पढ़ें- पहाड़ से खिसकी चट्टान और जिंदा दफन हो गए 13 लोग! लाहौल-स्पीति में चीख-पुकार में बदला सफर
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने डीडवाना-कुचामन, सीकर, लोसल, खूड़ और चितावा सहित कई इलाकों में मंदिरों और वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…