Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक रात में पांच मंदिरों को बनाया था निशाना, 72 घंटे में अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार

Temple Thief Gang Arrested: डीडवाना-कुचामन जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र में एक ही रात पांच मंदिरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कुचामन पुलिस महज 72 घंटे के भीतर सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

temple thief gang arrested

temple thief gang arrested

रिपोर्ट – जय प्रकाश शर्मा


Temple Thief Gang Arrested: डीडवाना-कुचामन जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र में एक ही रात पांच मंदिरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कुचामन पुलिस महज 72 घंटे के भीतर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए अंतरराज्यीय मंदिर चोर गिरोह के पास जा पहुंची और सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ में मंदिरों और वाहनों की चोरी से जुड़ी कई अन्य वारदातों का भी पता चला है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई कार, ताले और दानपात्र तोड़ने के औजार, एक अवैध देसी पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरोह के सरगना की पहचान सीकर जिले के लोसल निवासी महावीर माली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार महावीर के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और अन्य अपराधों के 22 मामले दर्ज हैं.

5 मंदिरों को बनाया था निशाना

डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि 20 जुलाई की रात आरोपियों ने पायली, सरदारपुरा खुर्द, दाउदसर और मोडियावट सहित आसपास के पांच मंदिरों को निशाना बनाया था. चोर मंदिरों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दानपात्रों में रखी नकदी के साथ चांदी के छत्र और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए थे.

Temple Thief Gang Arrested

एक ही रात में कई मंदिरों में चोरी होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की. टीम ने वारदात वाले क्षेत्रों और संभावित रास्तों पर लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. संदिग्ध कार की पहचान करने के साथ मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई. इसके बाद आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाकर उन्हें जयपुर और सुदरासन क्षेत्र से दबोच लिया गया.

Temple Thief Gang Arrested

मंदिरों की रेकी कर अंजाम देते थे वारदात

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पहले ऐसे मंदिरों की रेकी करता था, जहां सुरक्षा के इंतजाम कमजोर होते थे और रात के समय लोगों की आवाजाही कम रहती थी. इसके बाद आरोपी पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देकर दूसरे जिले में भाग जाते थे.

ये भी पढ़ें- पहाड़ से खिसकी चट्टान और जिंदा दफन हो गए 13 लोग! लाहौल-स्पीति में चीख-पुकार में बदला सफर

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने डीडवाना-कुचामन, सीकर, लोसल, खूड़ और चितावा सहित कई इलाकों में मंदिरों और वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital