देश

‘भारत 11वें नंबर से आज चौथे पर आ चुका, जल्द ही हम तीसरे पर आ जाएंगे’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धि

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जिस कुर्सी पर हम बैठे हैं, वह सत्ता का सुख भोगने वाली कुर्सी नहीं है. बल्कि वह सेवा की चौकी है. यह मानकर हमको काम करना है.

एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- “आप सब कार्यकर्ता अपना पसीना बहाकर पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, इसलिए आपका सम्मान करता हूं. आप जैसे कार्यकर्ता पार्टी की नींव का पत्थर हैं. कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी भारत ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है.”

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सभी जनप्रतिनिधि ध्यान रखें कि जब कार्यकर्ता उनके पास जाएं तो उनका पूरा सम्मान करें. मान सम्मान से बढ़कर कोई दूसरी चीज नहीं है. मैं हर कार्यकर्ता का सम्मान करता हूं. कोई यह नहीं कह सकता कि जो दिल्ली आया हो और उसको सम्मान व समय ना मिला हो. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिष्ठा बड़ी है और देश के प्रति लोगों की धारणा, विचारधारा बदल चुकी है.

‘हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंची’

अर्थव्यवस्था में भारत आज 11वें स्थान से जंप लेकर चौथे स्थान पर पहुंच चुका हैं और शीघ्र तीसरे स्थान पर पहुंचेंगे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद डॉक्टर महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, राम अवतार कनौजिया, रमेश तूफानी मनोज रस्तोगी, डॉ राजीव लोचन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सदस्य विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, चौक पहुँचे और वहां परिजनों व डॉक्टरों से मिलकर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की. रक्षा मंत्री पार्षद नागेंद्र सिंह के आवास भी गए और हाल ही में हुए उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. रक्षा मंत्री ने बड़ी काली जी मंदिर के हाल का भी उद्घाटन किया. उनके निर्देश पर एक सत्संग हाल का निर्माण कराने की घोषणा भी पर्यटन मंत्री ने की.


ये भी पढ़े: WHO On India: आयुष में AI समावेश पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट ऐतिहासिक, भारत को सराहा


भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

25 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

31 minutes ago

धरती से सैटेलाइट तक अजेय वीरता की गवाही…! एयर फोर्स डे पर अमित शाह ने नभ प्रहरियों के शौर्य को किया सलाम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…

42 minutes ago