सीमा हैदर (फोटो फाइल)
Seema Haider Case: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से पूछताछ की है. चार बच्चों की मां सीमा हाल ही में अपने प्यार से मिलने अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आई थी. मामले में रोज कुछ चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मामले में ताजा अपडेट के अनुसार, सीमा के पास से 4 फोन और 2 वीडियो कैसेट बरामद किए गए थे. इतना ही नहीं सीमा हैदर के पाकिस्तानी नबंर का डेटा भी डिलीट किया गया, जिसे यूपी एटीएस रिकवर करने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि सोमवार को यूपी एटीएस ने सीमा हैदर और उसके साथी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को हिरासत में ले लिया है. सीमा से एंटी टेरर स्क्वाड ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ में कई तरह के खुलासे हुए हैं. फिलहाल एटीएस सचिन और नेत्रपाल और सीमा हैदर से अलग-अलग पूछताछ कर रही है. सचिन के पास से भी एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ था.
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास से पांच पासपोर्ट मिले हैं. इसके अलावा, काठमांडू से दिल्ली तक का बस टिकट भी बरामद हुआ है. इतना ही नहीं पंद्रह हजार रुपये, शादी की सीडी और बचपन की वीडियो कैसेट, एक टूटा हुआ हरे रंग का मोबाइल फोन के साथ 4 और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है. सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी यूपी की एटीएस टीम ले गई है और उससे लगातार पूछताछ हो रही है.
बताया जा रहा है कि एटीएस सीमा हैदर के चारों बच्चों से वीडियो में मौजूद शख्सों की पहचान करा सकती है. वहीं, सचिन के सोशल मीडिया अकाउंट से भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसका इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट है, जिसकी प्रोफाइल फोटो में उसने अपनी तस्वीर नहीं लगाई है.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…