प्रतीकात्मक तस्वीर
Aadhaar Update: भारत में आधार कार्ड किसी नागरिक की पहचान के लिए अहम दस्तावेज माना जाता है. इस डॉक्टूमेंट की सरकारी या प्राइवेट किसी भी काम के लिए जरूरत पड़ती है. इस कार्ड की मदद से आप सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. वहीं आधार कार्ड को लेकर समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा इसकी जानकारी भी दी जाती रही है.
आपने देखा होगा कि आधार कार्ड पर कई लोगों की फोटो खराब हो जाती है. ऐसे में वे आधार कार्ड दिखाने को लेकर असहज महसूस करने लगते हैं. लेकिन इसके लिए परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि आप आधार कार्ड की फोटो आसानी से बदल सकते हैं.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की मदद से आप अपने आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और फोटो बदल सकते हैं. कुछ आसान स्टेप्स में आप जरूरी बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
आधार सेक्शन में जाकर आपको अब आधार एनरोलमेंट अपडेट फॉर्म डाउनलोड करना होगा.
इसे भरकर स्थायी नामांकन सेंटर मं जमा कराना होगा.
यहां आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाती है.
इस दौरान प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको 100 रु जमा कराने होंगे.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी, जिसमें एक यूआरएल होगा.
इसकी मदद से आप अपडेट चेक कर सकते हैं.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…