देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर हुई जहरीली, AQI पहुंचा 300 के पार, ग्रैप-3 पर फैसला आज

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है. आज सुबह जहां दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा रहा वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है. बीते कई दिनों से दिल्‍ली के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्‍तर बेहद ही खराब रहा है. हालांकि, बीच में हुई हल्‍की-फुल्‍की बारिश से इसमें मामूली सुधार जरूर हुआ, लेकिन फिर स्थिति वही हो गई. दिल्‍ली से सटे इलाकों में भी वायु गुणवत्ता आज के दिन सुबह से ही  खराब बनी हुई है.

दिल्ली के इलाकों में प्रदूषण की स्थिति

IMD द्वारा आज प्रदूषण के स्तर को लकेर जारी आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली के अधिकांश जगहों पर प्रदूषण का स्तर (AQI) 300 से उपर ही रहा. आज सुबह 5.30 के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली के आनंद विहार में 414, बवाना में 403, द्वारका में 403, लोधी रोड में 349, आरके  पुरम में 399, पूसा में 384 तो एयरपोर्ट T3 इलाके में आज सुबह AQI 386 दर्ज किया गया. दो दिन पहले ही स्थिति में सुधार को देखते हुए ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाई गई थीं. लेकिन अब फिर हालात ऐसे हो गए हैं कि दोबारा ग्रैप-3 लगाया जा सकता है.

एनसीआर का AQI

दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी प्रदूषण का स्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, गाजियाबाद में हवा का एक्यूआई लेवल 328 तक पहुंच गया है. जबकि नोएडा में एक्यूआई लेवल 360 और ग्रेटर नोएडा में 354 बना हुआ है. वहीं फरीदाबाद में AQI 320 तो गुरुग्राम में 320 दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: MP Exit Poll: ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से BJP को फायदा हुआ या नुकसान? एग्जिट पोल के सर्वे में बड़ा खुलासा

ग्रैप-3 पर फैसला आज

एक बार फिर से प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज ग्रैप-3 को दोबारा लाने पर निर्णय लिया जा सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदूषण की स्थिति में जल्द सुधार होने की उम्मीद जताई है. आईआईटीएम के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 से लेकर 3 दिसंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में रहने की आशंका है.

Rohit Rai

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

38 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

49 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago