PM Modi In UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में शामिल होने के लिए यूएई पहुंचे है. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. WCAS में अपनी भागीदारी के अलावा, प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
अबकी बार मोदी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई के एक होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों से मुलाकात भी की. जहां पीएम मोदी के पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुबई पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने ‘मोदी, मोदी’ और ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के अलावा ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे भी लगाए.
पीएम मोदी हुए प्रभावित
दुबई पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के से स्वागत से पीएम मोदी प्रभावित दिखे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “दुबई में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी से स्वागत से बहुत प्रभावित हूं. उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है.” वहीं एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि “मैं COP-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचा. हम शिखर सम्मेलन की कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसका उद्देश्य एक बेहतर ग्रह बनाना है.”
इसे भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर हुई जहरीली, AQI पहुंचा 300 के पार, ग्रैप-3 पर फैसला आज
दुबई में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय प्रवासी के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, “मैं UAE में 20 साल से रह रही हूं, लेकिन फिर भी आज ऐसा लगा कि अपना कोई इस देश में आया है.”
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…