वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश कर रहे हैं बजट
Delhi Budget 2023: दिल्ली सरकार का बजट आज सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश किया गया. सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 78 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया. इस बजट में ‘साफ-सुंदर और आधुनिक दिल्ली’ की थीम पर फोकस रखा गया है. बताया जा रहा है कि यूरोपीय शहरों की तर्ज पर दिल्ली को साफ-सुधरा बनाने की कोशिश की होगी.
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार को विधानसभा में राज्य का 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. 2022-23 के लिए राज्य के बजट का आकार 75,800 करोड़ रुपये और इससे पहले के वित्त वर्ष में 69,000 करोड़ रुपये था.
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफा देने के बाद गहलोत को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली थी. अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा, ‘‘अगर बजट मनीष सिसोदिया पेश करते तो ज्यादा खुशी होती, वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं. यह बजट लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों की अभिव्यक्ति है.’’
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर संदेश दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है. अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं. प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए. आइए, मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं. लड़ने में कुछ नहीं रखा.
दरअसल, दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को दिल्ली सरकार का बजट पेश होना था, लेकिन उससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बजट पर रोक लगाने का आरोप लगाया था. केजरीवाल के इस आरोप को दिल्ली बीजेपी द्वारा गलत करार देते हुए कहा गया था कि केजरीवाल अपनी लापरवाही और नाकामी का ठीकरा केंद्र पर डाल रहे है. इस सारे प्रकरण के बाद आज दिल्ली का वार्षिक बजट प्रस्तुत होगा.
ये भी पढ़ें: Delhi Budget 2023: गृह मंत्रालय ने दी दिल्ली के बजट को मंजूरी, सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि, दिल्ली सरकार के बजट को केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली का वार्षिक बजट 2023-24 अनुमोदित कर दिया गया है. सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बजट के कुछ बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आपत्ति जताई गई थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बारे में दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बजट के विषय पर एक पत्र भी लिखा था. आज दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट 2023-24 दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का यह लगातार नौंवा बजट है. गहलोत ने इसे स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित बजट बताते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में कचरे के तीन पहाड़ों को हटाने के लिए एमसीडी को हर संभव मदद दी जाएगी. सभी कॉलोनियों को सीवेज से जोड़ा जाएगा और यमुना नदी की सफाई के लिए सीवेज शोधन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी.’’
-भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…