देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में कैश और असलहा किया बरामद, 5 गुर्गे गिरफ्तार

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal Murder Case) में जांच एजेंसियों को एक ही दिन (मंगलवार) में कई सफलता मिली है. देर रात पुलिस और एसओजी ने हत्याकांड में मददगार बने पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद के ठिकाने से भारी मात्रा में कैश और असलहा बरामद किया है.

इससे पहले मंगलवार को ही सुबह ही अतीक अहमद के भाई के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो मंगलवार की दोपहर को क्राइम ब्रांच ने अतीक के बेटे असद के करीबी राजदार सोनू को हिरासत में ले लिया था. एक दिन में मिली इन सफलताओं के बाद पुलिस अतीक के फरार बेटे असद तक पहुंचती दिखाई दे रही है. वहीं जेल में बंद अतीक पर चौतरफा दबाव बन रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही फरार शूटर्स तक भी पहुंच सकती है.

मंगलवार की देर रात यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के एक महत्वपूर्ण ठिकाने पर छापा मारा, जहां से पांच पिस्टल, पांच देसी बंदूकें, एक मैगजीन, गोला बारूद और 72.37 लाख रुपये जब्त किए गए. इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज यहां चकिया इलाके में माफिया से नेता बने अतीक अहमद के ध्वस्त किए गए कार्यालय से भारी मात्रा में नकदी और करीब एक दर्जन अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही जानकारी दी कि इस कार्रवाई में पांच पिस्टल, पांच देसी बंदूकें, एक मैगजीन और कुल 112 गोला बारूद बरामद किए गए हैं. छह मोबाइल बरामद व गिरफ्तार पांचों के पास से कुल 2.25 लाख रुपये जब्त किए गए हैं. अतीक अहमद के कार्यालय से 72.37 लाख रुपये जब्त किए गए. पांचों हत्यारों की पहचान नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार उर्फ नाकेश कुमार उर्फ लाला और मोहम्मद अरशद खान उर्फ अरशद कटरा के रूप में हुई है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: अतीक के बेटे असद के करीबी को क्राइम ब्रांच ने उठाया, बरामद पिस्टल के हत्याकांड में इस्तेमाल की आशंका

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल के साथ ही दो पुलिस कर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गुजरात में बंद अतीक अहमद को मुख्य साजिश कर्ता माना जा रहा है. मृतक उमेश की पत्नी जया पाल की शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले के इनाम को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है. उमेश पाल की हत्या से कथित रूप से जुड़े दो लोग अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान क्रमशः 27 फरवरी और 6 मार्च को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे. अतीक अहमद फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है और यूपी पुलिस उससे भी पूछताछ करने के लिए कोर्ट से अनुमति लेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

8 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

10 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago