बिहार विधानसभा
Bihar Diwas 2023: पूरा बिहार आज के दिन बिहार दिवस मना रहा है. इस खास दिवस पर सरकार द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. बिहार राज्य की स्थापना को आज 111 साल पूरे हो गए हैं. पूरे प्रदेश में तीन दिनों तक बिहार दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से चलेगा. बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के साथ-साथ बिहार के लोगों के लगन और कठिन परिश्रम का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों को बधाई दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ कई दिग्गज मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी बिहार दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं. अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं. प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है.
अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए आगे दावा किया कि, मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनस्र्थापित करने के लिए संकल्पित हैं. प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, बिहार के सभी भाइयों एवं बहनों को बिहार दिवस को हार्दिक शुभकामनाएं. अपनी महान सांस्कृतिक विरासत और कला-संस्कृति के लिए देश और विदेश में एक विशिष्ट पहचान रखने वाला यह प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.
बिहार दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है. बिहार दिवस पर राज्यपाल आर्लेकर ने अपने शुभकामना संदेश में बिहारवासियों और प्रवासी बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी तथा ज्ञान, साधना, अहिंसा, करुणा और प्रेम की पावन भूमि है. इसी कारण यह देव भूमि भी है. इस राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है तथा भारत के निर्माण और विकास में इसका अद्वितीय योगदान रहा है. उन्होंने इस मौके पर लोगों से बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हुए इस राज्य और देश के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और इस “गौरवशाली भूमि” की लोकतंत्र की जननी के रूप में सराहना की. बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है. वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था.
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं. भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है. बिहार के परिश्रमी एवं प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नयी गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है.”
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…